पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो रहा है। कुल 28 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना है। पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में पटना पहुंचेंगे।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं।
JDU की ओर से पांच नए चेहरे मंत्री बनेंगे। इनमें निशांत कुमार, दामोदार रावत, बुलो मंडल, भगवान सिंह और श्वेता गुप्ता शामिल हैं। JDU नेता श्रवण कुमार ने बताया कि पुराने सभी मंत्री बने रहेंगे और नये मंत्रियों की जिम्मेदारियां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व नीतीश कुमार तय करेंगे।
