Skip to main content

समाचार मिर्ची

अहमदाबाद। अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश के बाद शव को पहचानना मुश्किल हो रहा है। गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी है।

आपको बता दें… एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक यानी कुल मिलाकर 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। क्रू मेंबर्स में मणिपुर की दो बेटियों के होने की जानकारी सामने आ रही है।

गुजरात के पूर्व सीएम की भी मौत

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। बताया जा रहा है वे लंदन अपनी बेटी से मिलने के लिए जा रहे थे, शादी के बाद उनकी बेटी लंदन में ही सेटल है।

बिल्डिंग से टकराया विमान

बताया जा रहा है कि प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जिस समय वहां विमान हादसा हुआ इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें कई लोगों के घालय होने की भी खबर है।

भयावह हादसा, शव पहचानने में आ रही मुश्किल

ये विमान हादसा इतना भयावह था कि ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि अब DNA टेस्ट के बाद ही शवों की पहचान हो पाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version