मुंबई।’अनुपमा’ में शाह परिवार में अंश और प्रेरणा की शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन खुशियों के इस माहौल में एक नया तूफान आने वाला है। प्रेम अनुपमा के पूरे परिवार को बिखेरने की खतरनाक साजिश रच रहा है। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब अनुपमा दिग्विजय को प्रेम से माफी मांगने से सख्ती से मना करती है। इसके बावजूद दिग्विजय अनुपमा को परिवार से दूर नहीं देखना चाहते। वह प्रेम से माफी मांगता है और उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़कर शाह हाउस जाने के लिए मजबूर करता है। दिग्विजय का मानना है कि शादी के मौके पर अंश को अपनी बहनों राही और परी की सख्त जरूरत है।
कहानी में नया मोड़ तब आता है जब अनुपमा दिग्विजय को प्रेम से माफी मांगने से सख्ती से मना करती है। इसके बावजूद दिग्विजय अनुपमा को परिवार से दूर नहीं देखना चाहते। वह प्रेम से माफी मांगता है और उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़कर शाह हाउस जाने के लिए मजबूर करता है। दिग्विजय का मानना है कि शादी के मौके पर अंश को अपनी बहनों राही और परी की सख्त जरूरत है।
शादी में जाने की बात सुनकर राही खुश हो जाती है, लेकिन प्रेम की आंखों में परिवार के प्रति नफरत देखती है। इसी दौरान श्रुति का एंट्री होती है। श्रुति प्रेम के गुस्से को भड़काती है और उसे ब्रेनवॉश करती हुई कहती है कि राही के साथ रहकर वह अजेय है। श्रुति प्रेम को अनुपमा को चोट पहुंचाने का आसान रास्ता बताती है, जो है उसका पोता अंश। प्रेम अब अंश के गुस्से और स्वभाव का फायदा उठाकर शादी के दौरान प्रेरणा को अंश से हर मामले में बड़ा दिखाने की योजना बना रहा है, ताकि अंश का अहंकार जागे और वह रिश्ता तोड़ दे। इस साजिश से अंश-प्रेरणा की शादी खतरे में पड़ गई है।
क्या टूट जाएगी अंश-प्रेरणा की शादी?
आने वाले एपिसोड का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रेम और श्रुति की साजिश सफल होगी। क्या अंश अपने गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रख पाएगा या फिर वह भावनाओं में बहकर ऐसा कदम उठा लेगा, जिससे उसकी शादी खतरे में पड़ जाए?
दूसरी ओर, अनुपमा के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी होने वाली है। उसे एक बार फिर परिवार को टूटने से बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। दर्शकों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि अनुपमा इस नई साजिश का सामना कैसे करेगी और क्या वह अपने परिवार को एकजुट रखने में सफल होगी।
फिलहाल कहानी जिस दिशा में बढ़ रही है, उससे साफ है कि अंश और प्रेरणा की शादी केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं रहने वाली, बल्कि यह कई रिश्तों की परीक्षा बन सकती है। प्रेम और श्रुति की चालों ने शाह परिवार की खुशियों पर संकट के बादल जरूर ला दिए हैं, लेकिन अंतिम जीत किसकी होगी, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में ही होगा।
