समाचार मिर्ची

मुंबई:टेलीविजन का लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामे से गुजर रहा है। लीप के बाद अनुपमा की जिंदगी उलझती जा रही है। नए प्रोमो में धमाका होने वाला है, जहां एक तरफ बेटी राही अपनी मां को कोस रही है, वहीं माही ने पति गौतम को तलाक का नोटिस भेजकर सबको चौंका दिया है।

पिछले एपिसोड में अनुपमा की बेटी राही ने भरी महफिल में अपनी मां को बेइज्जत किया और उनके चरित्र पर उंगली उठाई। शनिवार के एपिसोड में अनुपमा इस अपमान का जवाब देगी, लेकिन मां के रूप में उसका दिल टूट जाएगा। प्रोमो में राही घर जाकर भी शांत नहीं दिख रही है। वह बिस्तर पर लेटकर आंसू बहाते हुए पति प्रेम से कह रही है कि वह अपनी मां की नंबर वन प्रायोरिटी कभी नहीं बन सकती। राही की नफरत कम होने का नाम नहीं ले रही है।

अपनी संतान के हाथों अपमानित होने के बाद अनुपमा अकेले अंधेरे में बैठकर आंसुओं से लड़ रही है। इस दौरान दिग्विजय उसे सहारा देते हैं। अनुपमा पूछती है कि मां के प्यार में कोई शर्त नहीं होती तो बच्चों के प्यार में इतनी शर्तें क्यों हैं। हालांकि, वह ज्यादा देर टूटी नहीं रहती। अगली सुबह वह हिम्मत बटोरकर अपने सपनों के कैफे को शुरू करने की तैयारी में जुट जाती है और बंकू व दिग्विजय को भी दो दिन में कैफे खोलने के लिए प्रेरित करती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version