नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कांवड यात्रा की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए बुधवार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति रोहिंगटन एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले पर स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की और राज्य सरकार को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया। न्यायालय इस मामले की सुनवाई 16 जुलाई (शुक्रवार) को करेगा। न्यायमूर्ति नरीमन ने नोटिस जारी करने से पहले एक अंग्रेजी दैनिक में छपी संबंधित खबर का हवाला दिया और कहा कि भारत के नागरिक घराें से निकलने के लिए पूरी तरह बैचेन हैं,…
Author: News Desk
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ हैं. चीनी इंजीनियरों और कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को आतंकियों ने आईईडी से उड़ा दिया. इस हमले में 4 इंजीनियरों सहित 8 की मौत हो गई. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. पाकिस्तानी न्य़ूज एंजेसी के मुताबिक चीनी इंजीनियरों और कर्मचारी को लेकर बस दंसू बाध जा रही थी. बस में कुल 30 लोग सवार थे. जिनकी सुरक्षा पाकिस्तानी सैनिक कर रहे थे. इसी बीच बस में अचानक ब्लास्ट हुआ. मौके पर ही 8 लोगों…
जगदलपुर। मां दंतेश्वरी की पावन बस्तर भूमि में आज बेटियों के पक्ष में ऐतिहासिक दिन आया है। जगदलपुर में आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा सुनवाई के बाद संपत्ति में समानता के अधिकार के आधार पर 61 बेटियों के एनएमडीसी के नगरनार स्थित इस्पात संयंत्र में नौकरी के लिए पात्र पाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक की उपस्थिति में आज जगदलपुर में बस्तर जिले से संबंधित 98 प्रकरणों की सुनवाई कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में की गई। इस सुनवाई के दौरान नगरनार इस्पात संयंत्र में समानता के अधिकार के आधार पर नौकरी की मांग…
नई दिल्ली। एक ओर देश में कोरोना के मामले में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं देश की पहली संक्रमित मरीज की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे घर पर ही क्वारनटीन रखा गया है. डीएमओ डॉ. केजे रीना ने बताया कि अभी वो एसिम्प्टोमैटिक है, यानी की उसमे कोरोना के कोई लक्षण नहीं है, उसे घर पर ही क्वारनटीन कर दिया गया है. उसकी लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने बताया कि उसने अभी तक कोरोना की वैक्सीन भी नहीं लगवाई थी. मेडिकल स्टूडेंट थी पहली कोरोना संक्रमित देश…
रायपुर। राजधानी के श्यामजी इंडस्ट्रीज से 7 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। इनकम टैक्स विभाग ने सुनील अग्रवाल को जीएसटी चोरी मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर सुनील को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधिकारियों ने मेसर्स श्री श्याम इंडस्ट्रीज के कारखाने, परफेक्ट धर्मकांता के पास तलाशी ली। जहां अधिकारियों ने कई दस्तावेज जब्त किए। शुरूआती जांच में यह पाया गया कि (Industries evaded GST worth crores) मेसर्स श्री श्याम इंडस्ट्रीज ने कई फर्मों के द्वारा जारी किए गए फर्जी चालानों के आधार…
रायपुर। सीनियर आईपीएस अधिकारी और निलंबित ADG जीपी सिंह (Senior IPS officer and suspended ADG GP Singh) ने जमानत याचिका वापस ली। कोर्ट ने सुनवाई के लिए पुलिस से केस डायरी मांगी थी। केस डायरी कंप्लीट नहीं होने पर जमानत याचिका वापस ली। जांच अधिकारी शहर से बाहर होने की जानकारी के बाद याचिका वापस ली। छत्तीसगढ़ सरकार (Government of Chhattisgarh ) ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में इसी सप्ताह निलंबित किए गए आईपीएस अधिकारी जी पी सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दो कैविएट दाखिल की हैं।(Raipur) सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला भी…
कोरबा। जिले में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम सड़क दुर्घटना में बोरसी गांव निवासी धनंजय चंद्रा (18 वर्ष) और उसके चचेरे भाई विकेश चंद्रा (22 वर्ष) तथा मीनू चंद्रा (19 वर्ष) की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सोमवार शाम बोरसी गांव निवासी तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से बिर्रा गांव गए थे। उन्होंने बताया कि जब तीनों देर शाम अपने…
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन हो गया. उन्होंने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है. बता दें कि यशपाल शर्मा 1983 विश्व विजेता टीम का हिस्सा भी रहे हैं. उनके निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर फैल चुकी है. यशपाल शर्मा का भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान रहा। वह टीम इंडिया के चयनकर्ता भी रहे। यशपाल शर्मा का क्रिकेट करियर यशपाल शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1979 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि 1983 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था.…
उज्जैन। उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में अचानक सांप निकल आया. उसे देखते ही स्टाफ में हड़कंप मच गया. सांप शिव लिंग के सामने गणेश मंडपम में देखा गया. करीब 5 फीट लंबे सांप को देखते ही हड़कंप मच गया. हालांकि जिस वक़्त सांप निकला वहां पर श्रद्धालु मौजूद नहीं थे. सांप को देखते ही मंदिर के अधिकारियों को सूचना दी गयी. मंदिर में ही सुरक्षा के लिए मौजूद बीएसएफ के एक जवान ने सांप को पकड़कर मंदिर परिसर के बाहर छोड़ दिया. सांप निकलने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ भक्त इसे आस्था की नजर से देखने लगे. सोमवार…
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi accused in Punjab National Bank scam) को डोमिनिका कोर्ट (Dominica Court) से जमानत दे दी गई है. उसे मेडिकल आधार पर इलाज कराने के लिए एंटीगुआ जाने की इजाजत दी गई है. यह कोर्ट द्वारा दिया गया एक संयुक्त सहमति आदेश है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान मेहुल चोकसी जूम के जरिए से अस्पताल के बिस्तर से पेश हुआ. चोकसी की कानूनी टीम का नेतृत्व त्रिनिदाद के वरिष्ठ वकील डगलस मेंडेस कर रहे हैं. अन्य वकीलों में जेना मूर डायर, जूलियन प्रीवोस्ट, जीना डायर मुनरो, वेन नोर्डे और कारा…