शाम के लगभग 5:30 बजे थे और मैं अपने ही ख्यालों में खोया हुआ कार ड्राइव कर रहा था। पिछले 24 घंटों में मैं करीब हजार किलोमीटर सड़क नाप चुका था। एक्सप्रेस वे पर लगे स्पीडोमीटर को चकमा देने के लिए गति थोड़ी कम तो की थी फिर भी औसत रफ्तार आज थोड़ा सा ज्यादा ही थी। पिछले 500 किलोमीटर की दूरी मैंने लगभग 4:30 घंटे में तय की थी। गूगल मैप दिखा रहा था कि मैं लगभग एक घंटे में अपने फ्लैट पर पहुंच जाऊंगा। डीएनडी को पार करते हुए जैसे ही मैं 500 मीटर आगे बढ़ा तभी मुझे…
Author: News Desk
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच रेलवे ने एक दो सौ ट्रेनों को चलाने का बड़ा फैसला लिया है। एक जून से रेल सेवा की आशिंक बहाली होने जा रही है। इसके लिए गुरुवार यानी 21 मई से बुकिंग शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर गुरुवार सुबह 10 बजे से बुकिंग शुरू होगी। वेटिंग टिकट पर रेलवे स्टेशन पर एंट्री नहीं होगी। अगर यात्री का टिकट कंफर्म हो तो ही वो आगे की यात्रा कर सकते हैं। रेल मंत्रालय ने जो ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है वो फ्रेश नई दो सौ ट्रेने होंगी। मतलब ये कि श्रमिक…
कोलकाता। दुनिया के साथ हिंदुस्तान भी कोरोना की मार झेल रहा है। मगर इसी बीच भारत की चुनौतियों से दो चार हो रहा है। इस समय वायरस के साथ – साथ एम्फान तूफान अपना कहर बरपा रहा है। बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान एम्फान बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हातिया के बीच कहर बरपाता हुआ तट से टकरा गया। इस दौरान एयर स्पीड 190 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी। बंगाल में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। चक्रवात की चपेट में आने से 12 की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने…
काठमांडू । ‘रोटी-बेटी’ के साथ वाला नेपाल अब भारत के खिलाफ आग उगलने लगा है। अरअसल लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद इन दिनों ज्यादा गहराता जा रहा है। दरअसल नेपाल की सरकार ने नए राजनीतिक नक्शे को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस नए नक्शे में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को भी शामिल किया गया है। सोमवार को हुई नेपाल कैबिनेट बैठक में भूमि संसाधन मंत्रालय ने नेपाल का संशोधित नक्शा जारी किया था, जिसका सभी ने समर्थन किया था। क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 8 मई को भारत…
इस कोरोना (corona) काल में बहुत सारे लोग आज खुद से सवाल पूछ रहे हैं। जिया जाए तो कैसे ? चार दीवारी में रहा जाए तो कैसे? साहब मैं तो जिंदगी की रफ्तार का एक मुसाफिर था। मुझे कहां आदत थी कैदी बनने की? मगर मुझे अब एहसास हुआ कि मैं खुद को क्या मानता था। इस कुदरत को तो मैं अपनी जागीर समझता था। पर देखो इस विधाता का खेल अब मैं कुछ भी नहीं बस एक कमरे का कैदी बन कर रह गया। कुदरत ने बहुत कुछ दिया मगर बदले में हमने क्या दिया? इतना तो समझ आ…
मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी के पति औऱ बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर को सोशल मीडिया पर एक चर्चा चल रही है। कहा ये जा रहा है कि उनके घर में काम करने वाले एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की पुष्टि खुद प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने की है। उन्होंने बताया है कि उनके लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकड़्स घर में काम करने वाले शख्स चरण साहू को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 23 वर्षीय चरण शनिवार शाम से बीमार था। बोनी कपूर ने उसे टेस्ट करवाने के लिए कहा और आइसोलेशन में भेज दिया। टेस्ट रिपोर्ट आने…
नई दिल्ली। कुछ घंटों में खतरनाक हो सकता है चक्रवाती तूफान अम्फान, बंगाल-उड़ीसा तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में तूफान के और भी ज्यादा खतरनाक रूप लेने की आशंका जताई है। चक्रवात अम्फान अब बंगाल और ओडिशा तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चक्रवात की वर्तमान गति 160 किमी/घंटा है. वर्तमान में, यह दीघा से करीब 1000 किलोमीटर दूर है। जानकारी के मुताबिक 19 मई को यह चक्रवात भीषण तबाही मचा सकता है। चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ सोमवार शाम को सुपर साइक्लोन में बदल गया है। बंगाल की…
दिल्ली। जिस बात का डर पहले से लग रहा था वही तस्वीर इन दिनों देश की हो गई है। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव की संख्या एक लाख पार हो गई है। अब देश में 18 मई, सोमवार की रात तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भारत में इस समय 1 लाख 293 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 57 हजार 926 एक्टिव केस हैं। अभी तक 39 हजार 206 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 3155 है। देश में सोमवार को कुल 1,987 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 97,376 पर पहुंच गया। सोमवार…
कोरोना वायरस को लेकर हिंदुस्तान ही नहीं पूरी दुनिया सदमे में है। इसी वायरस ने यूरोपीय देश इटली में जमकर कहर बरपाया। कोरोना महामारी की वजह से इटली की अर्थव्यवस्था की कमर भी बुरी तरह टूटी। लेकिन अब कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों की वजह से सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन में ढील का जोखिम उठाने का मन बन चुकी है। सोमवार से इटली के बाज़ार में सीमित रौनक फिर से देखने को मिलेगी। दुकानें, रेस्टोरेंट और सैलूनों को सरकार खोलने की इजाज़त देगी।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 31 मई तक के लिए देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। लॉकडाउन-4 अब 14 दिन का होगा जिसकी मियाद 31 मई तक की रखी गई है। इसके नियम कायदों की घोषणा थोड़ी देर में होगी। लॉकडाउन-3 की मियाद आज खत्म होने वाली है। 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार लॉकडाउन की घोषणा की थी तो देश में कोरोना वायरस के लगभग 300 मरीज थे। सरकार जल्द ही नई गाइडलाइन जारी करेगी।