सीमा पर चीन की दखलअंदाजी का हिंदुस्तान ने भी कड़ाई से जवाब दिया है। इसी बीच एक खबर ऐसी आ रही है जिससे चीन की मुश्किल और बढ़ सकती है। दरअसल चीन दुनिया की सबसे शक्तिशाली आर्थिक शक्तियों के संगठन ‘ग्रुप ऑफ सेवन’ (G-7) में भारत के शामिल होने से बुरी तरह घिरने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत चीन के धुर विरोधियों को शामिल करने के लिए इस सम्मेलन को आखिरी वक्त पर सितंबर तक के लिए टाल दिया है। बता दें कि इस संगठन में शामिल सभी सात देश कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित…
Author: News Desk
दिल्ली। रविवार 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम मन की 2.0 के जरिए बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से सावधानी जारी रखने और कोरोना के प्रति गंभीर रहने की अपील की। बता दें प्रधानमंत्री हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के माध्यम से देश को संबोधित करते हैं। बीते साल मई में दोबारा सरकार बनने के बाद से प्रधानमंत्री का मन के बात का 12वां संस्करण है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप और माइ जीओवी पर सुझाव मांगे थे। समाचार मिर्ची पर आगे पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन…
दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में पायलट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि ये फ्लाइट दिल्ली से रूस के लिए उड़ान भर चुकी थी। तभी पता चला कि फ्लाइट उड़ा रहा पायलट ही कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद तुरंत फ्लाइट में संपर्क किया गया औऱ फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया। अच्छी बात ये थी कि इस फ्लाइट में कोई भी यात्री नहीं था । ये फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत रूस में फंसे भारतीयों को लेने जा रही थी। बिना यात्रियों की यह फ्लाइट शनिवार सुबह ही…
दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों की बात करें तो 7964 मरीज मिले हैं। लेकिन इसी बीच राहत भरी एक खबर ये है कि 11264 मरीज ठीक हुए हैं। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। देश में पहली बार नए मरीजों की संख्या से अधिक रिकवर हुए हैं । इसी के साथ अब तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो पहली बार एक्टिव केसों में इजाफे की बजाय गिरावट आई है। अब देश में 86422 एक्टिव केस हैं। एक दिन में सबसे अधिक मौत हिंदुस्तान में मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो शनिवार सुबह तक 24 घंटे…
बॉर्डर पर आंख दिखा रहे चीन की हेकड़ी को भारत ने करारा जवाब दिया है। लद्दाख में पिछले कई दिनों से चीन लगातार तनाव बढ़ रहा है। जंग के हालात पैदा करने की कोशिश कर रहा है। गलवान घाटी की सैटेलाइट इमेजों से खुलासा हुआ है कि उसने टेंट लगा लिए हैं। अपनी सेना का जमावड़ा सीमा पर बढ़ा दिया है। जिसके बाद भारतीय फौज भी उसकी फौज के सामने डट गई है। चीन की सेना के टेंट के सामने भारतीय सेना ने भी टेंट खड़े कर दिए हैं…और चीन की हर नापाक हरकत का जवाब देने की तैयारी में…
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। बुधवार को राजधानी दिल्ली के पालम में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान मौसम विभाग की माने तो 28 मई से 30 मई तक बारिश/आंधी की संभावना है। यही वजह है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम हो सकता है। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम मध्य प्रदेश में भी गर्मी का कहर जारी है। बढ़ते तापमान और लू की वजह से यहां…
कराची। पाकिस्तान में विमान हादसा हुआ है। लाहौर से कराची जा रहा PIA का A-320 विमान लैंड करते समय कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। विमान में लगभग 98 लोग सवार थे। 85 यात्री इकोनॉमी क्लास में थे। 9 पैसेंजर बिजनेस क्लास में थे। बाकी क्रू मेंबर थे। घटना वाली जगह के जो वीडियो सामने आए हैं, वो बता रहे हैं कि हादसा कितना भयानक है। हालांकि अभी मरने वालों का आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यात्रियों के बचने की उम्मीद कम ही है। इसके अलावा रिहायशी इलाके में…
सरकार ने बुधवार को 25 मई से घरेलू उड़ान संचालन की घोषणा की और गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर, (SOP) जारी कर दिया। फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों को AAI द्वारा बनाये गए नियमों का पालन करना होगा। नई दिल्ली। सरकार ने अतर्राज्यीय हवाई यात्रा शुरू करने का फैसला लिया है। गाइडलाइंस के तहत यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग, लगेज पर लिमिटेशन, प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट यानी मास्क और ग्लव्स का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। वहीं डिजिटल पेमेंट मेथड को अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि एक व्यक्ति का दूसरे से कम से कम संपर्क हो…
कोलकाता। अम्फान तूफान के चलते पश्चिम बंगाल में इन दिनों हालात बेहद बेकाबू होते जा रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती अम्फान तूफान ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। तूफान बंगाल के भारतीय तक से टकरा चुका है। जो अब तबाही की वजह बन रहा है। पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। कोलकाता में तेज हवाएं चल रही हैं। हवाओं के कारण शहर में कई जगहों पर बिजली गुल हो गई है। पश्चिम बंगाल में अब तक 5500 घरों को नुकसान पहुंच चुका है। जगह-जगह पेड़ उखड गए हैं। बिजली के…
भोपाल। देश के जाने-माने पत्रकार एवं मीडिया शिक्षक प्रो. संजय द्विवेदी को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे विश्वविद्यालय के कुलसचिव की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। प्रो. द्विवेदी 10 वर्ष से अधिक समय तक विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष भी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो. संजय द्विवेदी लंबे समय तक सक्रिय पत्रकारिता में रहे हैं। उन्हें प्रिंट, बेव और इलेक्ट्रॉनिक, तीनों ही मीडिया में कार्य करने का बड़ा अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, हरिभूमि, नवभारत, स्वदेश, इंफो इंडिया डाट काम और छत्तीसगढ़ के पहले…