मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। एक हंसता खेलता 34 साल का होनहार एक्टर का सुसाइड कर लेना हर किसी को झकझोररहा है। सेलेब्स सोशल मीडिए के जरिए सुशांत को भावुक विदाई दे रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने भी एक्टर के लिए एक भावुक करने वाला पोस्ट शेयर किया है। एक लंबा पोस्ट लिखा और कहा- ‘क्यों..क्यों…क्यों? क्यों सुशांत सिंह राजपूत? आपने अपनी जिंदगी खत्म क्यों कर ली? आप शानदार अभिनेता थे. आपकी शानदार प्रतिभा .. आपका शानदार दिमाग. बिना कुछ कहे, बिना कुछ मांगे हमेशा के लिए सो…
Author: News Desk
मुंबई। बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी । वे 34 साल के थे। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। खबर ये भी है कि सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे मगर दरवाजा अंदर से बंद था। जब उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। फिल्मी दुनिया के बेहद उम्दा कलाकार थे सुशांत सिंह राजपूत । जिनके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा…
महराजगंज/उत्तरप्रदेश। महामारी के बीच बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है। अब किसने सोचा था कि लॉडाउन के बीच एक फ्रांसिसी परिवार हिंदुस्तान में फंस जाएगा, औऱ दो चार महीनों में भोजपुरी भी बोलने लगेगा। कुछ ऐसी ही हकिकत सामने आई है उत्तरप्रदेश के महराजगंज में। जहां पुरंदरपुर में कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा गांव के शिव मंदिर में लॉकडकाउन के कारण एक फ्रांसिस परिवार फंसा है। गांव में रहते हुए उन्हें लगभग 2 महीने जितना समय हो गया है। अब तो पूरा परिवार भोजपुरी में बात करने लगा है। ये परिवार फ्रान्स के टुलूज शहर में रहनेवाले पैट्रीस अपनी पत्नी…
गांधीनगर। देश में इन दिनों कई तरह की आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस और चक्रवात के अलावा कई जगहों पर भूकंप के झटके भी महसूस किए जा रहे हैं। अब गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पूरे गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 आंकी गई है। भूकंप आते ही लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र कच्छ में भचाऊ के 10 किलोमीटर…
हिसार। बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट ने हिसार मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया और इस थप्पड़ कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोनाली फोगाट ने मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी को सिर्फ थप्पड़ ही नहीं मारा बल्कि उनकी चप्पल से पिटाई भी की। हरियाणा के हिसार जिले में एक मार्केट कमिटी के सेक्रटरी की थप्पड़ और चप्पलों से पिटाई करने के बाद विवादों में घिरी बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने अपनी सफाई दी है। अपनी सफाई में सोनाली ने सेक्रटरी पर अपशब्द कहने और बदतमीजी करने का आरोप लगाया। इस पूरी…
नई दिल्ली। दो महीने से ज्यादा चले लॉकडाउन के बाद सरकार सब कुछ सामान्य करने की दिशा में काम कर रही है। चार चरणों के लॉकडाउन के बाद अब देश को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलना शुरू कर दिया गया है। अनलॉक-1 के तहत आठ जून से धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। मगर जिस तरह से लगातार संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है वो चिंता का कारण बन रहा है। डर इस बात का है कि कहीं ये फैसला सरकार के लिए बड़ी गलती साबित न…
मुंबई। साल 2020 बॉलीवुड के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इस साल हिंदी सिनेमा ने अपने कई अनमोल सितारों को खो दिया है। अब इस बीच एक और बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक बासु चटर्जी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अस्सी के दशक में जब एंग्री यंगमैन वाली फिल्मों का दौर था, फिल्मकार बासु चटर्जी ने एक ऐसी फिल्म बनायी, जिसमें न कोई हीरो था, न हीरोइन. सवा घंटे की इस फिल्म में हत्या के एक मुकदमें में अदालत की ओर से बनायी गयी समिति के…
नई दिल्ली। देश में लंबे समय से जारी लॉकडाउन के बीच अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऐसे में अब धीरे-धीरे देश को अनलॉक किया जा रहा है। आठ जून से केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक देश में शॉपिंग मॉल्स खोलने की इजाजत होगी। लॉकडाउन के इस फेज को सरकार अनलॉक-1 नाम दे रही है। जिसकी समय सीमा पूरे जून महीने तक रहेगी। यानी अब जब एक बार फिर आठ तारीख से शॉपिंग मॉल्स खुल जाएंगे तो मॉल्स में शॉपिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। मॉल और शोरूम में जाने से पहले ये जान लें… सोशल डिस्टेंस का यहां…
केरल में मादा हाथी की मौत का मामला अभी थमा नहीं था कि एक बार फिर दूसरी हथिनी की मौत हो गई। इस हथिनी के जबड़े में फ्रैक्चर मिला है। मगर मौत किन कारणों से हुई है इस बात पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों को ये मादा हाथी पठानपुरम के जंगलों में एक जलधारा के पास मिली थी। अधिकारियों की माने तो वो बहुत कमजोर थी। उसे दवाई और खाना भी देने की कोशिश की गई मगर वो चक्कर खाकर गिर पड़ी। फिलहाल…
दिल्ली। यूसीसी नेट और पीएचडी एंट्रेंस फॉर्म भरने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब 15 जून तक इच्छुक विद्यार्थी फॉर्म भर सकते हैं। जेएनयू और इग्नू जैसी कई यूनिवर्सिटी की तारीखे बढ़ाई गई है ताकि जो छात्र आवेदन नहीं कर पाए हैं वो अब फॉर्म भर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा ऐजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जेएनयू एंट्रेंस परीक्षा (JNUEE) के लिए पहले 31 मार्च रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख थी, जिसे अब एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल के निवेदन के बाद बढ़ाया गया है। एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ने एनटीए के डीजी को…