करीब एक शताब्दी (96 साल) के बाद 28 मई को देश को नया संसद भवन मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह नए संसद भवन पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूजा में शरीक हुए। इसके बाद उन्हें ‘सेंगोल’ सौंपा गया जिसे उन्होंने लोकसभा स्पीकर के आसन के पास स्थापित किया। इसके बाद सर्व धर्म प्राथना सभा शुरू हुई। करीब साढ़े तीन साल में नया संसद भवन बनकर तैयार हुआ है। नए संसद भवन में लोकसभा के 888 और राज्यसभा के 300 संसद बैठ सकेंगे। संसद की संयुक्त बैठक में 1,280 सांसद बैठ सकेंगे। त्रिकोणीय आकार के चार…
Author: News Desk
ऑस्ट्रेलिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “लोकप्रियता के मेगा शो” ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। हर तरफ सिर्फ और सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही है। आज पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हो रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई अखबारों ने भी आज प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में उन्हें पहले पेज पर जगह दी है। “द आस्ट्रेलियन” और “फाइनेंसियल रिव्यू” जैसे महत्वपूर्ण आस्ट्रेलियाई अखबारों ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रथम पृष्ठ पर न सिर्फ जगह दी है, बल्कि उनकी लोकप्रियता और जलवे की जबरदस्त तारीफ भी की है। “फाइनेंसियल रिव्यू”…
चंढीगढ़। पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल को रात 7.42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में रखा गया है। जहां पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पंजाब की पूर्व CM राजिंदर कौर भट्ठल, हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर…
दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग से कई राष्ट्रीय दलों को बड़ा झटका लगा है। एनसीपी का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नागालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली है तो वहीं टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। इधर, BRS को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य कर दिया है। AAP को एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भारत निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी है। वहीं चुनाव आयोग ने…
दिल्ली। केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग का विरोध किया है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में केंद्र ने कहा है कि ऐसा करना भारत की सामाजिक मान्यताओं और पारिवारिक व्यवस्था के खिलाफ होगा. इसमें कई तरह की कानूनी अड़चनें भी आएंगी. इस साल 6 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक शादी के मसले पर केंद्र को नोटिस जारी किया था. साथ ही अलग-अलग हाई कोर्ट में लंबित याचिकाओं को अपने पास ट्रांसफर करा लिया था. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (13 मार्च) को होने वाली सुनवाई से पहले केंद्र ने सभी 15 याचिकाओं पर जवाब…
धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली में 11 मार्च ,शनिवार को रोगियों ने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कैसे उनको नया जीवन मिला, अपने संघर्ष से सफलता की दास्तां सुनाकर लोगों में जीने के जज्बे के साथ जागरूकता फैलाई गई। नई दिल्ली। किडनी की समस्या भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बड़ी चुनौती बनी हुई है। किडनी हमारे शरीर में खून को साफ करने में सबसे प्रमुख भूमिका निभाती है। यह हमारे शरीर का खून साफ कर पेशाब बनाती है, परंतु हमारे शरीर पर ध्यान ना दे पाने व कई लापरवाही के कारण किडनी से सम्बन्धित कई प्रकार के रोग…
पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा और नगालैंड के रिजल्ट आ चुके हैं। दोनों राज्यों में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। NPP के खाते में अभी 25 सीटें आ रही हैं। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान था। मेघालय में हंग असेबंली के आसार थे। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके कहा- मेघायल के मुख्यमंत्री कॉनराड…
चंडीगढ़। भगवंत सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार कभी भी गुरुग्रंथ साहिब का अपमान नहीं करना चाहती थी। वहीं अमृतपाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने जनता के प्रेशर में फैसला लिया है। अमृतसर के अजनाला में अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान की रिहाई के लिए समर्थकों ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने लवप्रीत की रिहाई की मांग को मान लिया था। आज अजनाला कोर्ट ने भी उसकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया। इसको लेकर…
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के लिए दुनियाभर के लोगो की भक्ति का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। पंडित शास्त्री की एक झलक पाने के लिए भक्त दूर-दूर से पहुँच रहे हैं। इनमे से जो सौभाग्यशाली हैं उन्हें महाराज के दर्शन हो रहे हैं और जो उनसे भेंट नहीं कर पा रहे हैं उन्हें खाली हाथ ही निराश होकर लौटना पड़ रहा है जाहिर हैं लम्बी दूरी की यात्रा कर आने वाले भक्तो के मन में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की एक झलक पाने की चाहत बानी हुई हैं। लेकिन दर्शन के अभाव में सभी वापिस लौट गए…
भोपाल। इस समय बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री और जया किशोरी की शादी को लेकर मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। जया किशोरी की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जया किशोरी ने अपनी शादी के सवालों पर साफ तौर पर जबाव दे दिया है। इस समय जया किशोरी की भागवत कथा मध्यप्रदेश के नागदा में हो रही है। जहां एक बार फिर वह मीडिया के सामने आई। मीडिया के सामने जया किशोरी ने विवाह पर कहा कि शादी जीवन का एक अहम संस्कार है। उनके द्वारा जारी इस बयान के बाद कई कयास लगाए जा रहे है।…