भारतीय राजनीति के “अटल स्तंभ” अटल बिहारी वायपेयी’ जी, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और राजनीतिक कौशल से देश वासियों और समस्त राजनीतिक दलों का दिल जीता। अटल जी अपनी बातों और इरादों के भी अटल थे। जब तक सियासत की; अपने और उसूलों पर फैसले लिए, सबसे महत्वपूर्ण बात कि उनके फैसले और सोच को विपक्ष भी मौन स्वीकृति देते हुए साथ खड़ा नजर आता था। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे उन्होंने लंबे समय तक एक पत्रकार के रूप में अपनी भूमिका निभाई। राष्ट्रधर्म पांचजन्य और वीर अर्जुन जैसे राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कई प्रकार की पत्र-पत्रिकाओं…
Author: News Desk
सिक्किम के जेमा इलाके में सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया है। हादसे में आर्मी के 16 जवान शहीद हो गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सेना के 4 जवानों को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे। ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा…
चीन सहित कई देशों में ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट के संक्रमण को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है, जिससे समझा जा सकता है। इस महामारी ने सबसे बड़ा सबक यही दिया है कि सतर्कता और जागरुकता से इससे बचा जा सकता है। चीन सहित कई देशों में ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट बीएफ 0.7 के संक्रमण ने भारत में भी कोरोना महामारी को लेकर नए सिरे से आशकाएं पैदा कर दी है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड की स्थिति को लेकर गरुवार को उच्च स्तरीय बैठक में…
गांधीनगर। गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य में अब दलबदल का खेल शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के एक और तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने पार्टी में शामिल होने से इनकार किया है। चार में से तीन पहले भाजपा में ही थे। एक तरह से इसे इन नेताओं की घर वापसी भी कह सकते हैं। AAP विधायक भूपत भयाणी पहली बार जूनागढ़ जिले के विसावदर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वे पहले भाजपा में भी रह चुके हैं। चुनाव से कुछ महीने पहले ही…
शिमला। सुखविंदर सिंह सुखु हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेलन इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी है। रविवार सुबह 11 बजे शपथ ली जाएगी। हिमाचल प्रदेश में बनते बिगड़ते सियासी समीकरणों के बीच आज एक तस्वीर काफी चर्चा में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में CLP बैठक से पहले एक-दूसरे से बातचीत की। कौन बन सकता है हिमाचल का नया मुख्यमंत्री? कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा में से किसी एक को…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ इन दिनों और भी आक्रामक नजर आ रहे हैं। अपराध और महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर हमेशा एक्शन मोड में रहने वाले योगी ने असामाजिक तत्वों सीधे ढेर करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। यहां VSSD कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बदमाशों को खुली चेतावनी दी। कहा, “अब कोई अपराधी जो पहले एक चौराहे पर बहन-बेटी को छेड़ता हो। दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो। अब नहीं कर पाएगा क्योंकि CCTV कैमरा एक-एक गतिविधि को कैद करके रखेगा।” योगी ने कहा, “अगर…
नोट: ये पूरा जीवन चरित्र हमारे मार्गदर्शक और वर्चुअल प्रेरक विकास मिश्रा जी की फेसबुक वॉल से लिया गया है। इसके लिए उनका आभार। चित्र संलग्न है। दिल्ली। 18 सितंबर 2007 को मैंने न्यूज 24 चैनल ज्वाइन किया था। मुझसे पहले कई लोग आ चुके थे। कुछ पुराने साथी थे, कुछ नए साथियों से परिचय हुआ। न्यूज रूम में मैंने देखा कि एक खूबसूरत लड़की सिर झुकाए कुछ पढ़ रही थी। अगले दिन जब मैं दफ्तर आया तो वो लड़की फिर कुछ पढ़ते नजर आई। सीट से उठी नमस्कार किया, बोली- सर मैं चित्रा त्रिपाठी Chitra Tripathi। मैं भी गोरखपुर…
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार 8 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कर दिया गया। पहले तो प्रदर्शनकारी प्रशासन की बात मानने से इंकार कर रहे थे लेकिन जैसे ही प्रशासन ने अच्छे से तफ्तीश करने की बात कही तब परिजन माने। रविवार सुबह से ही परिवार के लोग और प्रदर्शनकारी अंकिता की फोटो लेकर ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे जाम कर प्रदर्शन करने लगे। शव को श्मशान ले जाते वक्त भी प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस रोकने की कोशिश की इस दौरान एक महिला तो एंबुलेंस के सामने लेट गई बाद में पुलिस ने उसे हटाया। प्रदर्शनकारियों की मौजूद भीड़…
रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत रायपुर में एक विशाल प्रदर्शनी का पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने उद्घाटन किया। भारत मां के सच्चे सपूत श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित इस प्रदर्शनी को देखने हजारों की संख्या में शहरवासी पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद गर्व का दिन है कि इस पार्टी ने सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विश्व का नेतृत्व करने वाला लीडर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का…
पटना। बेगूसराय में अंधाधुंध गोलीबारी कर 10 लोगों को घायल करने वाले बदमाशों तक आखिरकार पुलिस पहुंच गई. दो संदिग्ध हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया है और उनसे अज्ञात जगह पर पूछताछ चल रही है. बदमाशों के हमले में एक युवक की मौत भी हुई थी. बेगूसराय में मंगलवार को हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के 48 घंटे बाद आखिरकार बिहार पुलिस बदमाशों के गिरेबान तक पहुंच गई. बेगूसराय पुलिस ने गोलीबारी मामले में चार में से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है.…