नई दिल्ली।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट जून 2026 की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि गलती एनटीए करती है लेकिन इसकी सजा छात्रों को भुगतनी पड़ती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये पेपर पहले ही लीक हो गए थे। इस संबंध में यहां बता दें कि, एनटीए ने प्रश्नपत्रों में भारी खामियों और पुराने प्रश्नों के दोहराव के बाद इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को कराने का नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया…
Author: Shweta Sharma
नई दिल्ली।मानसून की बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आती है। पर्याप्त वर्षा से खेतों में नमी बढ़ती है और कई फसलों की वृद्धि के लिए जरूरी पानी उपलब्ध होता है। लेकिन लगातार या तेज बारिश के बाद खेत की स्थिति बदल जाती है। ऐसे समय में बारिश रुकते ही किसान अगर बिना खेत की स्थिति देखे जुताई, सिंचाई या मशीनरी का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं, तो नई बोई गई फसल को नुकसान हो सकता है। खासकर जिन खेतों में मिट्टी लंबे समय तक गीली रहती है या पानी जमा हो जाता है, वहां जल्दबाजी में किया गया कृषि…
कोलकाता। बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी का रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर स्थित पार्टी कार्यालय में शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने लिखा कि राजनीति में आना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। यहां हम आपको बताते चले कि, सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे भविष्य में कभी राजनीति में न आएं और अपने-अपने पेशों पर ध्यान दें। नोट में उन्होंने तारापीठ…
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य एक मजबूत नींव पर खड़ा है। पिछले 12 सालों में देशवासियों ने जो सामर्थ्य दिखाया है, यह लक्ष्य उसी का परिणाम है। सदी का एक-चौथाई हिस्सा बीत चुका है और अगला एक-चौथाई समय देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अब देश रुक नहीं सकता और विकास की गति थम नहीं सकती। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं के लिए घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि एक साल में एक…
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हुआ। यह भारत का 600वां टेस्ट मैच है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की प्लेइंग-11 में शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। श्रीलंका की तरफ से धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्डू मेंडिस, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा…
नई दिल्ली। खेती में किसानों के लिए अच्छे बीज, खाद और कीटनाशकों के अलावा खेत की जुताई, बुवाई, कटाई और ढुलाई जैसे कामों में ट्रैक्टर भी बहुत अहम होता है। नया ट्रैक्टर खरीदना किसानों के लिए एक बड़ा निवेश माना जाता है। इसलिए ट्रैक्टर की बुकिंग से पहले डीलर से ऑन रोड कीमत, फीचर्स, वारंटी, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और फाइनेंस से जुड़ी जानकारी पहले ही पता करना सही रहता है। यहां यह बता दें कि, सबसे पहले डीलर से ट्रैक्टर की पूरी ऑन रोड कीमत पूछें। एक्स शोरूम कीमत के बाद बीमा, रजिस्ट्रेशन, टैक्स, डिलीवरी और दूसरे चार्ज जुड़ने से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लाल किले पर आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार दूसरे साल शामिल नहीं हुए। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टेबल ऑफ प्रेसीडेंस के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों के ठीक बाद सीट दी जानी थी। इससे पहले 2024 में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ था। उस समय राहुल गांधी को परंपरा और प्रोटोकॉल से अलग हटकर दूसरी आखिरी पंक्ति में बैठाया गया था। विपक्ष ने इस…
नई दिल्ली। टमाटर की खेती करने वाले किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह रहती है कि मेहनत से तैयार फसल किसी बीमारी की वजह से एक झटके में बर्बाद न हो जाए। लीफ कर्ल वायरस, डैम्पिंग ऑफ और जड़ में गांठ जैसी दिक्कतें अक्सर टमाटर की पैदावार को बुरी तरह प्रभावित कर देती हैं। कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि अगर सही वक्त पर कुछ आसान उपाय अपना लिए जाएं तो फसल को इन बीमारियों से पूरी तरह बचाया जा सकता है। लीफ कर्ल वायरस से बचाव के लिए संक्रमित पौधों को तुरंत खेत से हटा देना चाहिए ताकि…
मुंबई। सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 राजकुमार संतोषी के निर्देशन में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आमिर खान निर्मित इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर घरेलू बाजार में सैकनिल्क के अनुसार करीब 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। विदेशी बाजार में फिल्म ने डेढ़ करोड़ रुपये कमाए।बंटवारा 1947 का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 8.34 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 6.84 करोड़ रुपये रहा। क्रिटिक्स ने फिल्म की सराहना की है, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शक अपेक्षा के अनुरूप नहीं पहुंचे। फिल्म की कमाई 15 अगस्त को बढ़ने की उम्मीद है।बंटवारा 1947 इमरान हाशमी की…
नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन देश की Gen-Z, छात्रों और शोधकर्ताओं पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि भारत को ‘विकसित भारत @2047’ बनाने की चाबी देश के युवाओं और छात्रों के हाथों में है। शिक्षा, रिसर्च, डिजिटल कनेक्टिविटी और वैश्विक अवसरों को लेकर उन्होंने युवाओं के लिए विजन प्रस्तुत किया। यहां यह जानकारी दे दें कि, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रधानमंत्री ने फ्री कोचिंग नेटवर्क का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में फ्री कोचिंग देने का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा किया…