Author: Shweta Sharma

नई दिल्ली। किचन गार्डन में पौधे लगाना आसान है लेकिन उन्हें हरा-भरा रखने के लिए सही पोषण भी जरूरी है। बाजार से हर बार खाद खरीदने के बजाय घर के किचन वेस्ट से अच्छी खाद तैयार की जा सकती है। इससे पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और घर का गीला कचरा भी बेकार नहीं जाता। सब्जियों के छिलकों से खाद बनाई जा सकती है। आलू, गाजर, लौकी, कद्दू समेत कई सब्जियों के छिलके काम आ सकते हैं। इन्हें सीधे गमले में डालने के बजाय पहले सुखाकर छोटे टुकड़ों में करें और फिर मिट्टी में मिलाएं। इससे धीरे-धीरे जैविक…

Read More

नई दिल्ली। बारिश का मौसम पौधों के लिए राहत लेकर आता है, लेकिन लगातार बारिश और मिट्टी में ज्यादा नमी किचन गार्डन के कई पौधों के लिए परेशानी भी बन सकती है। तुलसी, पुदीना और करी पत्ता जैसे पौधे घरों में आसानी से उगाए जाते हैं, लेकिन मानसून में इनकी सही देखभाल नहीं की जाए तो जड़ों में पानी जमा होने, फंगल संक्रमण और पत्तियों के खराब होने की समस्या आ सकती है। अगर आपके घर की बालकनी, छत या खिड़की के पास ये पौधे लगे हैं, तो बारिश के दौरान कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर इन्हें स्वस्थ रखा जा सकता…

Read More

उज्जैन। उज्जैन के महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर में सोमवार को करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। दर्शन के लिए लगी कतार में हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप बैरिकेडिंग के अंदर डीपी के पास अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया। यहां हम आपको यह बता दें कि, श्रावण सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के दौरान यह घटना हुई। बैरिकेडिंग में फंसने और आपस में टकराने से 13 श्रद्धालु…

Read More

सरकार ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पुरस्कार के लिए डेयरी किसान, सहकारी समितियां और तकनीशियन आवेदन कर सकते हैं। विजेताओं को पांच लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है जो पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। इसके जरिए दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ अच्छी नस्ल के पशुओं, बेहतर डेयरी प्रबंधन और कृत्रिम गर्भाधान जैसी तकनीकों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की…

Read More

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर में हुई दान चोरी के मामले में अब तक पुलिस ने छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि ट्रस्ट का कोई सदस्य गिरफ्तार नहीं हुआ है। इस घटना को कुछ लोग मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए पैसे से जोड़ रहे हैं, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह पूरी तरह गलत है। दान चोरी का मामला और मंदिर निर्माण के लिए जुटाई गई रकम का मामला एक-दूसरे से अलग है। इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदारी मुख्य रूप से बैंक की बताई जा रही है। दान की गणना के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट…

Read More

केंनई दिल्ली। केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं। प्रत्येक किस्त 2000 रुपये की होती है। मध्य प्रदेश में किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की दो योजनाओं का एक साथ लाभ मिलता है, जिससे उन्हें सालाना कुल 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्राप्त होती है।मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलाती है। इस योजना के जरिए पात्र किसानों के खाते में सालाना अतिरिक्त 4000 रुपये दो किस्तों में भेजे जाते हैं। दोनों योजनाओं का पैसा डीबीटी के माध्यम से किसानों के…

Read More

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान करने वाले हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में अहम वापसी हो सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। अध्यक्ष बनने के बाद यह नवीन की अगुवाई में बीजेपी का पहला बड़ा संगठनात्मक फेरबदल होगा। सूत्रों के मुताबिक नई टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलन दिखेगा तथा टीम की औसत उम्र लगभग 50 साल रहने की उम्मीद है। यहां हम आपको बता दें कि, अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद हैं।…

Read More

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें पारंपरिक खेती के अलावा नए विकल्प देने के लिए उद्यान विभाग ने पहल की है। सरकार की ओर से जिले में औषधीय और सगंध पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके तहत किसानों को शतावर जैसी औषधीय फसलों की खेती करने का अवसर मिल रहा है। योजना का लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा। इससे किसान अपनी खेती में विविधता ला सकेंगे और कम लागत में बेहतर मुनाफा कमा सकेंगे। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया…

Read More

मुंबई। इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने दुनियाभर में तीन दिन में ही शानदार कलेक्शन कर लिया है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म 2007 में आई कल्ट फिल्म आवारापन का सीक्वल है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी आवारापन 2 का सनी देओल स्टारर बंटवारा 1947 से क्लैश हुआ, लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म आगे निकल गई। जानकारी देते चले कि, आवारापन 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजार में भी अच्छी कमाई की है। मात्र तीन दिन में इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार चला गया है। तीसरे दिन यानी…

Read More

जयपुर। राजस्थान में पशुपालन और डेयरी से जुड़े ग्रामीण परिवारों के लिए राज्य सरकार ने गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र पशुपालकों को अधिकतम एक लाख रुपए तक का अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। पशुओं के बीमार पड़ने, चारे के दाम बढ़ने या डेयरी से जुड़े अचानक खर्चों के समय अब पशुपालकों को महंगे ब्याज वाले कर्ज या साहूकारों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पशु चिकित्सक विनोद चौधरी के अनुसार, ऋण की राशि का इस्तेमाल पशुपालन और डेयरी व्यवसाय से जुड़े जरूरी कामों में किया जा सकता है।…

Read More