Author: Shweta Sharma

नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे कल तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें। यहां यह जानना अतिआवश्पयक हैं कि, परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। फॉर्म में कोई गलती होने पर सुधार की सुविधा भी उपलब्ध है। NTA ने करेक्शन विंडो 22 से 24 मई तक खोली है, जिसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से सुधार कर सकेंगे। आवेदन…

Read More

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पांच दिन में दूसरी बार बढ़ गई हैं। मंगलवार को इनकी कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जो तुरंत लागू कर दी गई। इससे पहले 15 मई को कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। इस दोहरी बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इस संबंध में सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के एक…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मई का तीसरा सप्ताह भीषण गर्मी की चपेट में है। 19 मई 2026 की सुबह न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी कर कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। येलो अलर्ट का मतलब है कि अपडेट रहें। मौसम विभाग ने कहा है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में दिनभर तेज गर्मी और हीटवेव जैसे हालात बने रह…

Read More

मुंबई। इस वीकेंड सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका होने जा रहा है। मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ सहित अलग-अलग भाषाओं की कई बेहतरीन फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।’दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगा। मोहनलाल ‘जॉर्जकुट्टी’ के रोल में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ मीना, सिद्धीक और आशा शरथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर की उम्मीद फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। ‘दृश्यम 3’…

Read More

जयपुर। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और पुणे की बॉटनी एक्सपर्ट मनीषा मंडारे की गिरफ्तारी के बाद NTA की पेपर सेटिंग प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि पेपर सेटर्स की फाइनल प्रश्नपत्र तक पहुंच कैसे बनी और इन शिक्षकों के किन बड़े अधिकारियों से संबंध थे। मामले में प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी का नाम सबसे चर्चित है। जांच के अनुसार वे 2019 से NTA से जुड़े हुए थे। शुरुआत में सब्जेक्ट एक्सपर्ट के रूप में शामिल किए गए…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स को झटका देते हुए उनकी सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत ने नवंबर 2025 के अपने आदेश में बदलाव करने से इनकार कर दिया है, जिसमें अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया गया था। यहां यह जानकारी दे दें कि, मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कड़वी सच्चाइयों के सामने आंखें नहीं मूंदी जा सकतीं। अदालत ने आवारा कुत्तों के हमलों को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता बताया। बेंच ने ध्यान दिलाया कि देशभर…

Read More

नई दिल्ली। देश में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में लगभग 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। यह बढ़ोतरी 15 मई शुक्रवार को हुई 3 रुपये प्रति लीटर की पिछली बढ़ोतरी के महज तीन दिन बाद हुई है। गौरतलब हैं कि, पिछली बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर था। नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपये…

Read More

ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह समिट भारत और उत्तरी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अहम माना जा रहा है। यहां यह बताते चले कि, समिट में पीएम मोदी नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, नई तकनीक, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक सुरक्षा जैसे विषयों पर बातचीत होने की संभावना है।इस दौरे में ग्रीन एनर्जी, ब्लू इकॉनमी, ग्रीन शिपिंग और…

Read More

कोलकाता।पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों को निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी की आपसी गुटबाजी के कारण जानें जा रही हैं। इस कड़ी में भट्टाचार्य ने पलटवार करते हुए दावा किया कि चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी समर्थित उपद्रवियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की बेरहमी से हत्या की है। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रही अन्य मौतें भाजपा के कारण नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस के…

Read More

नई दिल्ली। उत्तर भारत में इस साल 25 मई से 2 जून तक नौतपा पड़ रहा है। इस दौरान सूरज कर्क रेखा के ऊपर होने से भयंकर गर्मी और उमस होती है। सूखी जमीन, लू और बढ़ती नमी के कारण तापमान अक्सर 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाता है। जानकारी दे दें कि, नौतपा शब्द संस्कृत के ‘नव’ और ‘तप’ से मिलकर बना है, जिसका अर्थ नौ दिन की तपिश है। यह उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे इलाकों में प्रचलित पारंपरिक शब्द है। इन दिनों तापमान 42 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।…

Read More