Author: Shweta Sharma

जींद। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी, जिसमें सफर पूरा करने में दो घंटे से अधिक समय लगेगा। इस लॉन्च के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जहां हाइड्रोजन ईंधन से ट्रेनें चलाई जाती हैं। ट्रेन 14 स्टेशनों पर रुकेगी। जींद जंक्शन से शुरू होकर यह जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी होते हुए सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी यही स्टॉपेज रहेंगे।किराया…

Read More

नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को दोबारा लाने की तैयारी में है। अप्रैल के विशेष सत्र में इन बिलों को दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण पास नहीं कराया जा सका था।अप्रैल में सदन में 528 सदस्यों में से 298 ने बिल के पक्ष में और 230 ने खिलाफ वोट दिया था। संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है। लोकसभा में फिलहाल 540 सदस्य हैं, जिसके लिए 360 समर्थन की जरूरत होती है। अप्रैल से जुलाई के बीच विपक्षी दलों में टूट…

Read More

नई दिल्ली।बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए बीज मसाला योजना शुरू की है। इस योजना के तहत धनिया और मेथी जैसी मसाला फसलों की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।बिहार कृषि विभाग की योजना में प्रति हेक्टेयर 15,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो पहले वर्ष में 7,500 रुपये और दूसरे वर्ष में 7,500 रुपये के रूप में मिलेगी। योजना का उद्देश्य किसानों को इन फसलों की खेती के लिए प्रेरित करना है। इस कड़ी में बता दें कि, योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को बिहार सरकार के डीबीटी…

Read More

बेंगलुरु। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) से पिछले 10 महीनों में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों और तकनीकी कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। इनमें गगनयान मिशन और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े वैज्ञानिक भी शामिल हैं। इस स्थिति के बाद अंतरिक्ष विभाग ने 14 जुलाई को नया निर्देश जारी किया है। अब इस्तीफा और VRS की प्रक्रिया सख्त कर दी गई है। नौकरी छोड़ने के आवेदनों पर अंतिम फैसला अंतरिक्ष विभाग करेगा। पहले यह अधिकार ISRO केंद्रों के निदेशकों और प्रमुखों को दिया गया था। इस्तीफा देने वालों में वरिष्ठ वैज्ञानिक विक्टर जोसेफ…

Read More

नई दिल्ली।किसानों के सच्चे मित्र कहे जाने वाले केंचुए खेतों में कम हो रहे हैं। यह मिट्टी की सेहत बिगड़ने का बड़ा संकेत है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, केंचुओं की कमी मुख्य रूप से जैविक कार्बन की भारी कमी के कारण होती है।केंचुए सड़ी-गली पत्तियों, गोबर की खाद और फसल अवशेषों को खाकर जीवित रहते हैं। इनसे मिट्टी में जैविक कार्बन बनता है। रासायनिक खादों के अधिक उपयोग और जैविक खाद डालने में कमी से जैविक कार्बन का स्तर गिर जाता है। स्वस्थ मिट्टी में यह 0.5 से 0.75 प्रतिशत होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह 0.2 प्रतिशत रह गया…

Read More

मुंबई। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। सातवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की। इस दौरान फिल्म की 11,006 स्क्रीनों पर प्रदर्शन हुआ। अब तक फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 96 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म ने सात दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सातवें दिन विदेशी बाजार में फिल्म ने 1 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ ओवरसीज कुल कमाई 18.25 करोड़…

Read More

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जालंधर पहुंच रहे हैं। वे दोपहर बाद चार बजे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और सवा पांच बजे तक वहां रहेंगे। दौरे के दौरान वे 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित जालंधर कैंट सहित 20 राज्यों के 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों के पुनर्निर्माण पर करीब 1,570 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस मौके पर वे अमृतसर से वाराणसी जाने वाली श्री संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन को हरी…

Read More

नई दिल्ली।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में कुल 20 लाख छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 11.21 लाख छात्र सफल हुए हैं। रिजल्ट के साथ कटऑफ, टॉपर्स लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। इस साल 19 छात्रों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। 690 से अधिक अंक हासिल करने वाले 138 छात्रों में से 93 प्रतिशत पहली बार परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 26…

Read More

मार्केट में बढ़ती डिमांड के बीच ऑर्गेनिक हर्बल टी की खेती किसानों के लिए बंपर कमाई का साधन बन रही है। इस बिजनेस से बहुत कम लागत में तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिटनेस को लेकर जागरूक हो गए हैं, जिससे नॉर्मल चाय-कॉफी की जगह ऑर्गेनिक हर्बल टी की मांग बढ़ रही है। इस संबंध मे यहां बता दे कि, हर्बल टी की खेती शुरू करने के लिए सही पौधों का चुनाव जरूरी है। तुलसी, लेमनग्रास, पुदीना, सौंफ, अदरक, कैमोमाइल और रोजमेरी जैसी फसलें सबसे बेहतर मानी जाती हैं। ये हर तरह…

Read More

जींद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद पहुंचकर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जींद-सोनीपत के बीच चलेगी। इस मौके पर वे हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 26,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जींद की धरती से हरियाणा को 14,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। एकलव्य स्टेडियम में दर्जन भर विकास कार्यों के बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे चंडीगढ़ जाएंगे, जहां दोपहर करीब 1:45 बजे स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। चंडीगढ़ में 6,600 करोड़…

Read More