मुंबई।अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में तबू, मिथिला पालकर, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता और असरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की अवधि दो घंटे 53 मिनट है।
फिल्म की कहानी मंगलपुर के शापित महल के इर्द-गिर्द घूमती है। नई नवेली दुल्हनों के लिए यह हवेली मुसीबत बन जाती है। अक्षय कुमार ऐसे में एंट्री करते हैं और भूत भगाने की बजाय कॉमेडी का तड़का लगाते हैं। फिल्म में भूतों का सामना हंस-हंसकर किया जाता है। दर्शकों को भूतों को देखकर डर की बजाय मनोरंजन मिलता है। कुछ दृश्यों में रोंगटे खड़े करने वाले जीव भी दिखाए गए हैं।
फिल्म में कलाकारों के प्रदर्शन सराहनीय रहे हैं। अक्षय कुमार ने कहानी को बांधे रखा है। तबू का अंदाज दर्शकों का ध्यान खींचता है। राजपाल यादव, परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता और असरानी की कॉमेडी प्रभावशाली है। असरानी का मुस्कुराता चेहरा दर्शकों को भावुक कर जाता है। फिल्म का पहला हिस्सा काफी मजेदार है और शुरूआती सीन हंसी का भरपूर माहौल बनाते हैं।
दूसरा हिस्सा थोड़ा बोरिंग हो सकता है, लेकिन हंसी पर नियंत्रण नहीं रहता। अगर दर्शक लॉजिक की तलाश करेंगे तो मजा कम हो सकता है। कुछ सीन पुरानी फिल्मों ‘चांदनी चौक टू चाइना’ और ‘भूल भुलैया’ की याद दिलाते हैं। समीक्षा में फिल्म को तीन स्टार दिए गए हैं। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए है जो जीवन से थोड़ा बोर हो चुके हैं और कुछ अलग मनोरंजन चाहते हैं।
