पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार हो गया। इस विस्तार में भाजपा ने सहयोगी दलों को भी शामिल किया। कैबिनेट में अनुभवी और युवा नेताओं को जगह दी गई है।विजय कुमार सिन्हा (58 वर्ष, इंजीनियरिंग) लखीसराय से 2010 से विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। दिलीप कुमार जायसवाल (62 वर्ष, पीएचडी) विधान परिषद सदस्य, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हैं। नीतीश मिश्रा (52 वर्ष, एमबीए) झंझारपुर से पांच बार विधायक और पूर्व ग्रामीण विकास व उद्योग मंत्री हैं।
संजय सिंह टाइगर (50 वर्ष, एलएलबी और स्नातकोत्तर) आरा से विधायक, छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय। डॉ. प्रमोद कुमार (64 वर्ष, पीएचडी) विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री। श्रेयसी सिंह (36 वर्ष, स्नातक एवं एमबीए) जमुई से विधायक, पूर्व खेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।
मंत्रिमंडल में मिथिलेश तिवारी, रमा निषाद, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, कुमार शैलेंद्र, डॉ. राम चंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद, डॉ. संतोष कुमार सुमन, संजय कुमार सिंह, नंदकिशोर राम, दीपक प्रकाश, संजय कुमार, रामकृपाल यादव, श्रवण कुमार, निशांत कुमार, शीला कुमारी और लेशी सिंह जैसे अन्य मंत्री शामिल हैं, जिनमें विभिन्न शिक्षा स्तर और लंबा राजनीतिक अनुभव है।
