समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और संगठन को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र की मजबूती के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

नबीन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्थापित परंपरा और अनुशासन को बनाए रखना उनका संकल्प है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं की विरासत को याद करते हुए कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा औऱ अमित शाह के कार्यकाल को भी याद किया कहा कि सभी के नेतृत्व ने पार्टी को बड़ी मजबूती दी है जो संगठन को आज विश्व पटल पर नई पहचान दिला रही है।

पदभार ग्रहण करने से पहले नितिन नबीन ने झंडेवालान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इसे अपनी आस्था और ऊर्जा का स्रोत बताया।

बिहार से पाँच बार विधायक रह चुके और मंत्री पद संभाल चुके नितिन नबीन ने कहा कि यह जिम्मेदारी बिहार के लिए भी गौरव का विषय है, किंतु वे इसे पूरे देश के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहयोग करें।

नितिन नबीन का यह पहला संबोधन स्पष्ट करता है कि वे अध्यक्ष पद को सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण और परंपरा के सम्मान का माध्यम मानते हैं। उनकी धार्मिक आस्था और कार्यकर्ताओं पर भरोसा उनके नेतृत्व की दिशा को दर्शाता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version