नई दिल्ली। Raid 2 : साल 2018 में जब अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर बड़े पर्दे पर उतरे तो धमाल ही मचा दिया। सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म रेड उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में डेढ़ सौ करोड़ के ऊपर बिजनेस किया था। अब सात साल बाद एक नए जुनून के साथ अजय देवगन अमय पटनायक बनकर बड़े पर्दे पर लौटे हैं।
Rबता दें कि, अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 भारतीय सिनेमाघरों के साथ-साथ विदेशों में भी धाक जमा रही है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आया है। भारत में तो इसने रविवार को पहले दिन से भी ज्यादा कलेक्शन किया था। आलम यह है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन से रेड 2 अपना बजट वसूलने के बहुत करीब है।
सात साल बाद 1 मई को राज कुमार गुप्ता रेड 2 लेकर आए हैं। इस फिल्म में खलनायक और हीरोइन को बदल दिया गया है, लेकिन हीरो अजय देवगन ही हैं। इस बार कहानी एक नेता की है जिसका पर्दाफाश करने के चक्कर में अमय पटनायक की नौकरी भी चली जाती है। दर्शकों ने पहले की तरह सीक्वल को भी पसंद किया है जो फिल्म के बिजनेस से साफ झलक रहा है।