नई दिल्ली। सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। डिजीलॉकर पर ‘Coming Soon’ का अलर्ट दिख रहा है। UMANG ऐप और वेबसाइट पर भी इसी तरह का संकेत मिला है। नतीजे घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इस बार सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। लगभग 18.5 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, digilocker.gov.in और web.umang.gov.in पर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। SMS के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए cbse12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। IVRS के जरिए फोन पर भी रिजल्ट जानने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषयों में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प भी होगा।
