समाचार मिर्ची

Chandrayaan 3 Landing: आज का दिन हर भारतीय के लिए और उन सभी लोगों के लिए जो अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े हैं, एक महत्वपूर्ण दिन साबित होने जा रहा है. इसरो के चंद्रयान 3 मिशन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है.

Chandrayaan 3 Landing: भारतीय समय के अनुसार शाम लगभग 6:04 पर चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतर चुका है. भारत विश्व का चौथा देश बन गया है. सॉफ्ट लैंडिंग के द्वारा चंद्रमा पर उतरेगा और चंद्रमा के सुदूर दक्षिणी और अंधकार वाले क्षेत्र में पहुंचने वाले भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकती है, इसलिए भारत और इसरो (ISRO) के वैज्ञानिक ही नहीं, प्रत्येक भारतवासी यही दुआ कर रहा है कि आज यह मिशन हर हाल में सफल हो जाए और भारत का डंका पूरे विश्व में बजे.

सभी जानते हैं कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन के कुछ समय बाद शुरू किया गया लूना-25 मिशन, जो रूस के द्वारा शुरू किया गया था, वह तकनीकी खामियों के चलते असफल हो चुका है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version