Skip to main content

समाचार मिर्ची

दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कोरोनावायरस से पिछले 24 घंटे में दो मरीजों की मौत हो चुकी है। जिन लोगों की मौत हुई है उसमें कर्नाटक के 63 साल के बुजुर्ग में दम तोड़ा है। वहीं केरल के एक 24 साल की लड़की ने संक्रमण के चलते दम तोड़ा है।

24 घंटे में 363 नए केस, एक्टिव मरीज 3758

कोरोनावायरस को लेकर जिस बात की चिंता जताई जा रही थी वही सच्चाई सामने आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को आंकड़े जारी किए गए। जिसमें एक्टिव कैसे की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है, वहीं 24 घंटे की बात करें तो 363 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। किसी बीच राहत की बात 1818 मरीजों का इलाज के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया है । आंकड़ों के अनुसार केरल में सबसे ज्यादा 1400 मरीज सामने आए हैं, महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 कोरोना की केस सामने आए हैं। गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287, कर्नाटक में 238, एक्टिव कैसे हैं अब तक तमिलनाडु में 199 और यूपी में 149 कोरोना मरीज पाए गए हैं।

इससे पहले शनिवार को देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3000 के आंकड़े को पार कर गई थी। वहीं पिछले 24 घंटे में चार मौत हुई थी। 22 मई को देश में एक्टीव मरीजों की संख्या 257 थी वहीं 26 में तक एक्टिव मरीजों की संख्या 1010 हो गई थी। शनिवार को पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए थे।

घबराएं नहीं सावधान वन सतर्क रहें…

आधिकारिक सूत्रों की माने तो देश में कोरोना की स्थिति को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है। ज्यादातर मरीज घर पर क्वॉरेंटाइन है और इलाज ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से लगातार कहा जा रहा है कि घबराने जैसी स्थिति नहीं है। सुरक्षित रहे और सावधानी बर्तें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version