समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो बहनों की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़कियों की हत्या के पहले रेप की पुष्टि हुई है। लखीपुर पुलिस बुधवार को हत्या की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची थी। वहां दोनों बहनों के शव पेड़े से लटके पाए गए थे। इन शवों को पेड़ से उतार कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना के विरोध में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें हत्या के कारणों और रेप के मामले की पुष्टि हो गई है।

लखीमपुर खीरी में दोनों मृत लड़कियों के पोस्टमार्टम के मामले में आधिकारिक बयान सामने आ गया है। लखीमपुर एसपी संजीव सुमन ने इस मामले में कहा कि दोनों नाबालिग लड़कियों के पोस्टमार्टम में रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से साफ हुआ है कि लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि मौत का कारण गला घोंटने से दम घुटना रहा। एसपी के बयान के बाद अब लड़कियों के मौत मामले में कई चीजें साफ होती दिख रही है।

मृतका की मां ने लगाया है गंभीर आरोप

मृतका की मां ने पहले ही आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को घर से घसीट कर ले जाया गया था। दरिंदों ने उनकी बेटी के साथ पहले रेप किया और फिर हत्या कर दी। अब यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हो गया है। निघासन कोतवाली क्षेत्र में दो दल‍ित बहनों की रेप के बाद हत्‍या के मामले में पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट सामने आने के बाद हलचल तेज हो गई है। र‍िपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से म‍िल रही जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम र‍िपोर्ट में बताया गया है क‍ि रेप के बाद गला दबाकर दोनों बहनों की हत्‍या की गई थी।

राहुल गांधी ने घटना पर जताया दुख

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किये जाने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।

उन्होंने ट्वीट किया, “लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग, दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है।”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version