समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

,  नई दिल्ली। शुक्रवार को दिल्ली में दिन भर तेज धूप निकली रही। सीजन में दूसरी बार तापमान 41 डिग्री तक जा पहुंचा। हालांकि शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हल्की वर्षा भी हुई। इस दौरान दिल्ली वासियों ने सुहावने मौसम का खूब लुत्फ लिया। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी मौसम का यह बदला रूप ही देखने को मिलेगा।

दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर तेज धूप के बाद शाम को मौसम अचानक बदल गया। राजधानी में तेज आंधी और हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में रहा लेकिन हवा की गति बढ़ने से सुधार की उम्मीद है।

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पीतमपुरा में यह सर्वाधिक 28.5 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 68 से 32 प्रतिशत दर्ज हुआ। देर शाम एकाएक मौसम बदला तो 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चली।

लगभग एक घंटे तक बिजली चमकती रही
दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में लगभग एक घंटे तक बिजली भी चमकती रही। जहां तक वर्षा का सवाल है तो शाम साढ़े पांच से रात साढ़े आठ बजे के बीच पूसा और नरेला में 0.5 मिमी, मंगेशपुर में 4.0 एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3.0 मिमी दर्ज की गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version