समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

भारत और यूरोप के रिश्तों में एक अहम और ऐतिहासिक पड़ाव उस समय देखने को मिला, जब मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सम्मान में एक विशेष डिनर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने न केवल भारत-यूरोप रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा दी, बल्कि वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती भूमिका को भी मजबूती से रेखांकित किया।

राष्ट्रपति भवन में हुए डिनर में यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा ने कहा- ‘तेजी से बदलती दुनिया में, हमारी रणनीतिक साझेदारी बड़ा आर्थिक और भू-राजनीतिक महत्व रखती है। मुझे आज के शिखर सम्मेलन के नतीजों पर गर्व है।’उन्होंने कहा कि यह एक सॉलिड डेवपलमेंट है। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, डिफेंस पार्टनरशिप और 2030 के लिए जॉइंट स्ट्रैटजिक एजेंडा के साथ वैश्विक मुद्दों पर सहकारी नेतृत्व का एक उदाहरण पेश किया है।

इस अवसर पर यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि भारत आज ग्लोबल पॉलिटिक्स में टॉप पर पहुंच गया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह एक ऐसा विकास है, जिसका यूरोप स्वागत करता है। उर्सुला के इस बयान को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत, प्रभाव और भरोसेमंद नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत और यूरोप की साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होने जा रही है।

ईस दौरान हम आपको बता दें कि, अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितता के दौर में भारत और यूरोप की सोच और दृष्टिकोण काफी हद तक समान है। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि जलवायु परिवर्तन, सुरक्षा संकट, आर्थिक अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना केवल सामूहिक प्रयासों से ही किया जा सकता है। राष्ट्रपति ने जोर दिया कि भारत और यूरोप दोनों ही संवाद, सहयोग और बहुपक्षीय व्यवस्था में विश्वास रखते हैं।

कुल मिलाकर, राष्ट्रपति भवन में आयोजित यह डिनर केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह भारत-यूरोप रिश्तों के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन गया। संवाद, सहयोग और साझा मूल्यों पर आधारित यह साझेदारी आने वाले समय में न केवल भारत और यूरोप, बल्कि पूरी दुनिया के लिए स्थिरता, भरोसे और विकास का संदेश देने वाली मानी जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version