समाचार मिर्ची

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Encounter) के अवंतीपोरा के (Awantipora Encounter) त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है। इलाके में तनाव व्याप्त है और सुरक्षाबल आतंकियों को ढेर करने के लिए प्रयासरत है। मुठभेड़ में एक आतंकी के ढेर होने की सूचना है।

जम्मू और कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा की और इस घटनाक्रम की जानकारी दी।

कश्मीर पुलिस के ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा है कि ‘अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं।’ बता दें कि फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इतना ही नहीं, एक आतंकी के मारे जाने की भी सूचना है। 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version