, नई दिल्ली।सरकार की कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर और आधुनिक खेती के उपकरणों पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इस मदद से महंगी मशीनें लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध हो जाएंगी। योजना का उद्देश्य छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे कम लागत में आधुनिक और हाईटेक खेती अपना सकें।
यहां यह जानमकारी दे दें कि, योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, पावर टिलर, रीपर और बुवाई संबंधी आधुनिक मशीनें शामिल हैं। इससे किसानों पर महंगी लेबर और समय की बर्बादी की समस्या भी कम होगी।इस स्कीम में महिला किसानों, छोटे-सीमांत किसानों तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के किसानों को प्राथमिकता दी जाती है। सब्सिडी मिलने से किसानों पर एक साथ बड़ा कर्ज लेने का बोझ भी घटता है।
विशेषज्ञ किसानों को सलाह देते हैं कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही कृषि यंत्र खरीदें और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कंपनियों की मशीनों का चयन करें। सही मशीन का उपयोग करने से खेती की गुणवत्ता बेहतर होती है और मशीन लंबे समय तक टिकाऊ भी रहती है।
सरकार की यह योजना खेती को आधुनिक बनाने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण बढ़ने से खेती अधिक लाभकारी और सुविधाजनक बन सकती है। इससे न केवल किसानों की मेहनत कम होगी बल्कि उत्पादन में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आधुनिक कृषि उपकरणों के इस्तेमाल से देश का कृषि क्षेत्र नई तकनीक के साथ तेजी से आगे बढ़ सकता है।
