Skip to main content

समाचार मिर्ची

जम्मू-कश्मीर। लद्दाख में चीन की सीमा पर गलवान वैली में हिन्दुस्तानी और चीन की लाल सेना के बीच हुई खूनी जंग में 70 के करीब सैनिकों के मारे जाने की खबर है। इनमें भारतीय सेना के 20 से अधिक फौजी शहीद हो गए हैं, जिनमें एक कर्नल रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। जबकि चीन को दोगुना नुक्सान उठाना पड़ा है। इस खूनी झड़प में चीनी सेना के 43 से अधिक कई जवान व अधिकारी भी हताहत हुए हैं, जिसकी चीन की सरकार की ओर से पुष्टि आना बाकी है।

फिलहाल सेना ने इसके प्रति कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लद्दाख में चीन सीमा पर 53 सालों के उपरांत दोनों देशों की फौजों के बीच हुई खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक सूबेदार समेत 20 से अधिक जवान शहीद हो गए हैं। करीब दर्जनभर जवान जख्मी भी हैं। रक्षा सूत्रों के बकौल, शहीदों की संख्या बढ़ भी सकती है।

यह घटना कल रात उस समय हुई जब भारतीय सेना के दावानुसार, गलवान वैली क्षेत्र से दोनों फौजों पीछे हटने की प्रक्रिया में जुटी हुई थीं। ताजा घटना, अधिकारियों के अनुसार, कल दोपहर को आरंभ हुई थी जब चीनी सैनिक गलवान वैली में उस समय हिंसा पर उतर आए, जब भारतीय सैनिकों ने उन्हें समझौते के अनुसार पीछे हटने को बोला था।

चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी की, लोहे के नाल से हमलाचीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर पत्थर से हमला किया। चीनी सैनिकों के पास लोहे के नाल, कीलें और लठ थे, जिससे उन्होंने भारत के सैनिकों पर हमला कर दिया।पहले भारत के 10-12 जवान घायल होने की खबर, अब बढ़ सकती है संख्यामीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के 10-12 जवान इस झड़प में घायल हुए हैं। चीन के भी इतने ही जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version