Skip to main content

समाचार मिर्ची

बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर एक बयान दिया हैं जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है जी हां शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “लालू जी आपको क्या हो गया है, पिछड़ों की बात केवल पाखंड और दिखावा है।


शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “लालू जी आपको क्या हो गया है, पिछड़ों की बात केवल पाखंड और दिखावा है। जिन्होंने भारत को संविधान दिया, जिसमें आरक्षण का प्रावधान किया गया। ऐसे भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर का आप अपमान करते हो। मन बिक्षुब्ध है, तकलीफ से भी भरा है। जो अपमान उनकी तस्वीर का किया गया है, ये असली इरादे लालू यादव और आरजेडी के जाहिर करता है। हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और। लालू और आरजेडी को ना तो बिहार कभी माफ करेगा ना देश।”

वहीं, बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर का कथित तौर पर अनादर करने के लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है और चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।

वीडियो वायरल होने के बाद बवाल

दरअसल, लालू यादव के 78वें जन्मदिन के मौके पर 11 जून को एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें उनके समर्थक फूलों से लाद रहे हैं। लेकिन उसी दौरान डॉ. आंबेडकर की एक तस्वीर लालू यादव के पैरों के पास जमीन पर रखी हुई नजर आती है। वीडियो में लालू न तो तस्वीर को छूते हैं और न ही उठाते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version