समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

र्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से रौंदा। इसी के साथ एमआई ने सीजन की पहली जीत का भी स्वाद चखा। इससे पहले खेले दोनों मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई को जीत के लिए 117 रनों का टारगेट मिला था जिसे उन्होंने 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस रन चेज में अहम भूमिका रियान रिकल्टन (62*) ने अर्धशतक जड़ निभाई। इससे पहले एमआई के लिए गेंदबाजी में डेब्यूटंट अश्विनी कुमार चमके जिन्होंने 4 शिकार किए। वहीं दीपक चाहर को दो तो, बोल्ट, हार्दिक, विग्नेश और सेंटनर ने 1-1 विकेट चटकाए। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 26 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं 5 बल्लेबाज सिंगल डिजीट पर आउट हुए।

13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने आंद्रे रसेल को शानदार छक्का जड़ जीत दिलाई। मुंबई ने इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। सूर्या 9 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं रियान रिकल्टन ने 62 रनों की धुआंधार पारी खेली।
मुंबई इंडियंस ने 12वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है, एमआई अब सीजन की पहली जीत से कुछ ही रन दूर है। रिकेल्टन ने 33 गेंदों पर मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। 50 रन का आंकड़ा पार करने के लिए उन्होंने सुनील नरेन को शानदार छक्का लगाया।

रिकेल्टन एक छोर को संभाले हुए हैं और तेजी से रन बना येवह अपने मुंबई को जीत के लिए 12 ओवर में 47 रनों की दरकार है पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए आंद्रे रसेल ने रोहित शर्मा को अपने जाल में फंसाया। हिटमैन ने इस बार भी फैंस को निराश किया और 13 रन बनाकर आउट हुए।

तीसरा ओवर लेकर आए स्पेंसर जोनसन को रिकेल्टन ने खूब धोया। इस ओवर में उन्होंने 1 चौके और 1 छक्के समते 13 रन बटोरे। मुंबई की गाड़ी अब निकल चुकी है। रोहित भी अपना रंग दिखा दिये.

दूसरे ओवर में हर्षित राणा नो बॉल डालने की गलती कर बैठे। फ्री हिट का फायदा उठाते हुए रोहित ने शानदार छक्का जड़ा। हर्षित ने रोहित के हाथ खोलने का काम किया है। मिचेल सेंटनर ने रमनदीप सिंह के रूप में मुंबई को 10वीं और आखिरी विकेट दिलाई। केकेआर 116 रनों पर सिमट गया है। अश्विनी कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

कोलकाता की आखिरी जोड़ी टीम की किसी तरह लाज बचा रही है। रमनदीप सिंह ने कुछ अच्छे शॉट लगाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के 100 रन पूरे हो चुके हैं लेकिन उसके 9 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। रमनदीप सिंह और स्पेंसर के तौर पर आखिरी जोड़ी मैदान में है। 15 ओवर में स्कोर 101-9

कोलकाता को 15वें ओवर में 9वां झटका लगा है। ओवर की तीसरी गेंद पर विग्नेश पुथुर ने हर्षित राणा को किया आउट। पुथुर को मिली पहली सफलता।कोलकाता ने 14 ओवर में 94 रन बना लिए हैं। इस दौरान उसके 8 बल्लेबाज आउट हुए। रघुवंशी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। रघुवंशी 26 रन बनाकर आउट हुए।

कोलकाता को 88 रन के कुल स्कोर पर टीम को 8वां झटका लगा। आंद्रे रसेल सिर्फ 5 रन बनाकर अश्विनी कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। अश्विनी कुमार अबतक 4 विकेट झटक चुके हैं।

कोलकाता के खिलाफ मुंबई के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन की अश्विनी कुमार ने अबतक 4 विकेट लिए हैं। दीपक चाहर को 2; हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट को मिल चुकी है 1-1 सफलता

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version