Skip to main content

समाचार मिर्ची

देश भर के किसानों को खाते में 2000 रुपये आने का बेसब्री से इंतजार है। किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले 6000 रुपये की 20वीं किस्त जल्द ही लाखों किसानों को मिल सकती है। माना जा रहा है किपीएम किसान योजना  की 20वीं किस्त अगले महीने 20 जून तक आ सकती है। हालांकि इससे पहले आपको कुछ काम हैं, जो सुनिश्चित करने हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर किसान सम्मान निधि का पैसा अटक सकता है। बेहतर यही है कि समय रहते इन कामों को निपटा लें ताकि बाद में परेशान होने की जरूरत न पड़े।

योजना के तहत लाभार्थी परिवार को साल में 6000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। यह पैसा तीन किस्तों में मिलता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त पीएम नरेंद्र मोदी ने फरवरी में जारी की थी। इस विशाल योजना में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो और सही लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचे, इसलिए केंद्र सरकार ने कुछ शर्तों को अनिवार्य कर दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version