मार्केट में बढ़ती डिमांड के बीच ऑर्गेनिक हर्बल टी की खेती किसानों के लिए बंपर कमाई का साधन बन रही है। इस बिजनेस से बहुत कम लागत में तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिटनेस को लेकर जागरूक हो गए हैं, जिससे नॉर्मल चाय-कॉफी की जगह ऑर्गेनिक हर्बल टी की मांग बढ़ रही है।
इस संबंध मे यहां बता दे कि, हर्बल टी की खेती शुरू करने के लिए सही पौधों का चुनाव जरूरी है। तुलसी, लेमनग्रास, पुदीना, सौंफ, अदरक, कैमोमाइल और रोजमेरी जैसी फसलें सबसे बेहतर मानी जाती हैं। ये हर तरह की मिट्टी में आसानी से उगाई जा सकती हैं। इनकी बुवाई के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती।
यहां यह जानकारी दे दे कि, खेती पूरी तरह ऑर्गेनिक रखनी चाहिए। केमिकल फर्टिलाइजर या कीटनाशक का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय गोबर की खाद, केंचुआ खाद और नीम के तेल का उपयोग करें, जिससे फसल को ऑर्गेनिक टैग मिल सके। फसल तैयार होने के बाद पत्तियों या फूलों को छांव में या ड्रायर से सुखाएं ताकि उनकी खुशबू और औषधीय गुण बरकरार रहें।
सुखाने के बाद पत्तियों को क्रश करके टी-बैग्स या कांच के जार में पैक किया जा सकता है। इन्हें अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट्स या लोकल ऑर्गेनिक स्टोर्स में बेचा जा सकता है। अच्छी क्वालिटी और बेहतरीन पैकेजिंग से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
क्यों बढ़ रही है ऑर्गेनिक हर्बल टी की मांग?
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले से कहीं अधिक सजग हो गए हैं। कई लोग कैफीन युक्त पेय पदार्थों की जगह प्राकृतिक और हर्बल विकल्पों को अपनाना पसंद कर रहे हैं। हर्बल टी में विभिन्न औषधीय पौधों का उपयोग किया जाता है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे शरीर को ताजगी देने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बन सकते हैं।
फिटनेस, योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति बढ़ते रुझान ने भी हर्बल टी की लोकप्रियता को बढ़ावा दिया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सुपरमार्केट और ऑर्गेनिक स्टोर्स में इसकी बढ़ती उपलब्धता ने किसानों के लिए नए बाजार तैयार किए हैं।
अंत मे चलते चलते बता दे कि, बदलते उपभोक्ता रुझानों और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता ने ऑर्गेनिक हर्बल टी को एक तेजी से विकसित हो रहे बाजार में बदल दिया है। ऐसे में तुलसी, लेमनग्रास, पुदीना, कैमोमाइल, रोजमेरी और अन्य औषधीय पौधों की ऑर्गेनिक खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आय का मजबूत माध्यम बन सकती है। यदि किसान वैज्ञानिक खेती, जैविक उत्पादन, उचित प्रसंस्करण और प्रभावी विपणन रणनीति अपनाते हैं, तो कम लागत में भी इस क्षेत्र से अच्छा आर्थिक लाभ अर्जित करने की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही, यह खेती पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि को भी प्रोत्साहित करती है, जिससे किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को दीर्घकालिक लाभ मिल सकता है।
