Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। सरकार किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ (PDMC) योजना चला रही है। इस योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई संयंत्र लगाने पर 70 से 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है।

यहां यह बता दें कि, पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना का मुख्य उद्देश्य हर बूंद पानी का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना और फसल की पैदावार बढ़ाना है। योजना के अंतर्गत किसानों को ड्रिप (टपक सिंचाई) और स्प्रिंकलर (फव्वारा सिंचाई) जैसी आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए वित्तीय सहायता मिलती है। अलग-अलग राज्यों और किसानों की श्रेणी के अनुसार कुल लागत पर 70 से 75 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध है, जिससे किसानों को अपनी जेब से केवल 25 से 30 प्रतिशत ही खर्च करना पड़ता है।

चलते चलते बताते चले कि, इस योजना को अपनाने से पारंपरिक सिंचाई की तुलना में 40 से 50 प्रतिशत पानी की बचत होती है। पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचने से फसल को बेहतर पोषण मिलता है और पैदावार में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जाती है। साथ ही खाद देने (फर्टिगेशन), मजदूरी और बिजली के खर्च में भी काफी कमी आती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version