समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही देशभर के करोड़ों किसान भाइयों की नजरें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 22वीं किस्त पर टिकी हुई हैं। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उनकी आर्थिक मदद करती है। योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष कुल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में बांटी जाती है। हर चार महीने में 2,000 रुपये की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पहुंचाई जाती है।

बता दें कि, यह राशि किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होती है। खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरणों की मरम्मत और अन्य छोटे-मोटे खर्चों में इसकी मदद से राहत मिलती है। खासकर मौसम की अनिश्चितता और बढ़ती खेती की लागत के बीच यह सहायता किसानों की कमर को मजबूती प्रदान करती है। लेकिन अब एक बड़ा बदलाव आया है, जिसकी वजह से कई किसानों की किस्त रुक सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 22वीं किस्त के लिए यूनिक फार्मर आईडी (Farmer ID) और e-KYC अनिवार्य हो गए हैं। जिन किसानों के पास यूनिक फार्मर आईडी नहीं होगी, उनकी किस्त पर रोक लग सकती है, भले ही उन्होंने e-KYC पूरी कर ली हो।

जानकारी दे दें कि, 22वीं किस्त कब आएगी?सरकार ने अभी तक 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन पिछले पैटर्न और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फरवरी से मार्च 2026 के बीच जारी होने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स में फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत का जिक्र है, जबकि कुछ में मार्च-अप्रैल तक का अनुमान लगाया गया है। योजना में किस्तें हर चार महीने में जारी होती हैं। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आई थी, इसलिए अगली किस्त फरवरी-मार्च 2026 में आने की उम्मीद है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें, क्योंकि आधिकारिक घोषणा होने पर ही सटीक तारीख पता चलेगी।

e-KYC भी अनिवार्य, कैसे पूरा करें?e-KYC भी किस्त पाने के लिए जरूरी है। यह आधार-आधारित प्रक्रिया है। किसान OTP-बेस्ड e-KYC pmkisan.gov.in पर कर सकते हैं। मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. ‘Farmers Corner’ में ‘eKYC’ विकल्प चुनें।
  3. आधार नंबर दर्ज करें।
  4. मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें।

बता दें कि, समय रहते फार्मर आईडी बनवाएं और e-KYC पूरा करें। राज्य के AgriStack पोर्टल या CSC सेंटर पर जाएं। भूमि दस्तावेज अपडेट रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।यह योजना किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सही दस्तावेज और प्रक्रिया से किसान बिना रुकावट के लाभ उठा सकेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version