समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नितिन नबीन को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “पार्टी के मामले में नितिन नबीन मेरे भी बॉस हैं। वे हम सबके अध्यक्ष हैं।

मोदी ने अपने संबोधन में भाजपा की संगठनात्मक परंपरा और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ताओं और अध्यक्ष के नेतृत्व में निहित है। उन्होंने पूर्व नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी द्वारा स्थापित परंपराओं को याद किया और कहा कि भाजपा हमेशा अध्यक्ष को सर्वोच्च मानती है।

मोदी के संबोधन की मुख्य बातें

  • नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
  • कहा कि “नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं”, संगठनात्मक अनुशासन पर बल।
  • वाजपेयी और आडवाणी की परंपरा को याद किया।
  • नबीन को नई पीढ़ी का नेतृत्व बताया।
  • कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नए अध्यक्ष के साथ काम करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी हार और जीत पर सदैव समीक्षा करता है। वह कभी भी जीत की खुशी में अति उत्साह में नहीं आता और हार होने पर निराश नहीं होता है। उन्होंने विपक्ष को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि वे आज भी अपनी खिसकती जमीन की समीक्षा नहीं कर पाए हैं कि आखिर आज ये स्थिति क्यों हो गई।

नितिन नबीन की नियुक्ति भाजपा में नई पीढ़ी के नेतृत्व का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन यह स्पष्ट करता है कि भाजपा में संगठनात्मक अनुशासन सर्वोपरि है और अध्यक्ष ही पार्टी का मार्गदर्शक होता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version