Skip to main content

समाचार मिर्ची

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा हैं कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के फिर अध्यक्ष होंगे।

राज्य के दौरे पर आए पुनिया ने आज यहां कुछ पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब भी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होंगा,राहुल गांधी ही फिर से अध्यक्ष होंगे।इसमें कोई संशय नही है।राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी संगठन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व होने सम्बन्धी प्रश्न पर उन्होने कहा कि इस बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व ही फैसला करता है।इस बारे में उन्हे कोई जानकारी नही है।

उन्होने छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा किसानों से जुड़े मुद्दों खासकर खाद की कमी को लेकर किए जा रहे आन्दोलन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भाजपा को राज्य के लिए आवंटित खाद की आपूर्ति केन्द्र द्वारा नही किए जाने पर प्रधानमंत्री,उर्वरक मंत्री तथा कृषि मंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना चाहिए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version