समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

चीन के किंगदाओ में आतंकवाद को लेकर एससीओ की बड़ी बैठक हुई, जिसमें भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान पाकिस्तान पर बड़ा हमला किया… साथ ही उन्होंने आतंकिस्तान को उसका असली चेहरा दिखाया। राजनाथ सिंह ने कहा आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों को परिणाम भुगतने ही होंगे।

दिल्ली। चीन के किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वालों को परिणाम भुगतने होंगे। राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। साथ ही साथ उन देशों की कड़ी निंदा की जो सीमा पार आतंकवाद को हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

जानकारी दे दें कि, चीन के किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में पहुंचे राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को खूब खरी खोटी सुनाई। रक्षा मंत्री ने इशारों-इशारों में आतंकिस्तान को उसका असली चेहरा दिखाया।

वैश्विक मंचों पर भारत की सक्रियता

जानकारी देते चले कि, SCO बैठक में भारत ने फिर एक बार वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर आइना दिखाया है। इससे पहले भी भारत संयुक्त राष्ट्र, G20, FATF और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में पाकिस्तान के आतंक से संबंधों को उजागर करता रहा है।

FATF की ग्रे लिस्ट में लंबे समय तक बने रहना और वैश्विक मंचों पर लगातार दबाव का सामना करना इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान की छवि एक “आतंक प्रायोजित राष्ट्र” के रूप में बन चुकी है।

इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि भारत किसी भी साजिश या आतंकी गतिविधि को लेकर नरमी नहीं बरतेगा, चाहे वह देश की सीमा पर हो या सीमा पार से आए खतरे में।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version