Skip to main content

समाचार मिर्ची

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की हैंजहां कई बातो पर चर्चा हुई और योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए आदित्यनाथ ने दिया भरोसादिलाया है हर बात का अधिकारियों केह दिया है कि किसी भी तरह की कोई गलती मंजूर नही की जाएगी सब अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी की समस्या का शीघ्रता से निवारण करें। उन्होंने सोमवार को 65-66 पीड़ितों की समस्या को सुना। सभी को निश्चित कार्रवाई का आश्वासन देकर अपने आवास से विदा कराया।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए 65 से अधिक पीड़ितों की समस्याएं सुनी, प्रार्थना पत्र लिया और उन्हें अहसास कराया कि हर समस्या में सरकार उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश भी दिए। कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि, जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, आवास, आंगनबाड़ी, कब्जा आदि से जुड़े अनेक मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जनता की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version