नई दिल्ली। शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही क्रैश हो गए। BSE Sensex 944 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।
aajtak.inबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स पिछले बंद 77,328 की तुलना में 76,638 के स्तर पर खुला। कुछ ही मिनटों में यह और गिरकर 76,363 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 275 अंक फिसलकर 23,895 के स्तर पर आ गया।
इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका-ईरान के बीच शांति प्रस्ताव पर बात न बन पाना और क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल बताया गया। Brent Crude Oil की कीमत 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई, जिससे महंगाई का डर बढ़ा।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लोगों से सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की थी, जिसका भी बाजार पर असर देखा गया। TCS, Infosys, Sun Pharma, Tata Steel, ICICI Bank और ITC जैसे बड़े शेयर लाल निशान में रहे।
