समाचार मिर्ची

चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने राहुल गांधी को ‘बड़ा मजाक’ करार देते हुए उन पर विपक्षी एकता कमजोर करने और तमिलनाडु में गठबंधन तोड़ने का आरोप लगाया है। डीएमके ने यह हमला अपनी आईटी विंग और आधिकारिक अखबार ‘मुरासोली’ के माध्यम से किया।

यहां यह गौर करने वाली बात हैं कि, डीएमके की आईटी विंग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुश्किल वक्त में जब कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी, तब डीएमके ने उनका साथ दिया। लेकिन नया साथी मिलते ही कांग्रेस ने पाला बदल लिया। पार्टी ने इसे धोखा बताया।’मुरासोली’ के संपादकीय में राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाए गए। अखबार ने लिखा कि राहुल गांधी दूसरों को विपक्षी एकता का पाठ पढ़ाते हैं, लेकिन खुद अलग-अलग राज्यों में इसे कमजोर करते हैं। इसमें केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को गिरफ्तार करने की राहुल गांधी की मांग का जिक्र किया गया।

गौरतलब हैं कि, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने डीएमके गठबंधन छोड़कर अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके की सरकार में शामिल होने का फैसला किया था। इस कदम को डीएमके ने बड़ा धोखा माना है। इसके चलते डीएमके ने कांग्रेस द्वारा बुलाई गई INDIA गठबंधन की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना

डीएमके की आईटी विंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करते हुए कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठाए। पोस्ट में कहा गया कि जब कांग्रेस देशभर में राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही थी और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी, तब डीएमके उसके साथ मजबूती से खड़ी रही।

पार्टी ने दावा किया कि कठिन समय में सहयोग देने के बावजूद कांग्रेस ने नया राजनीतिक विकल्प मिलते ही अपना रुख बदल लिया। डीएमके ने इसे राजनीतिक विश्वासघात बताते हुए कहा कि गठबंधन राजनीति में भरोसा सबसे महत्वपूर्ण होता है, लेकिन कांग्रेस ने इस भरोसे को तोड़ा है।डीएमके नेताओं का कहना है कि तमिलनाडु में दोनों दलों के बीच लंबे समय से राजनीतिक सहयोग रहा है, लेकिन हालिया घटनाक्रमों ने इस संबंध को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version