समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

इतना साफ हो चुका है कि सोनम ने अफेयर के चक्कर में अपने पति राजा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मगर क्या इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए सोनम ने हमलावरों को सुपारी दी थी?

इंदौर। हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए राजा और सोनम मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। पहले रविवार रात को सोनम ने ढाबे वाले के फोन से कॉल कर खुद को पुलिस के हवाले किया। वहीं अब सोनम का जिस राज से अफेयर था उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर इंदौर पुलिस में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जो गिरफ्तार किया हुई है उसमें पहला नाम राज कुशवाहा का है, दूसरा आरोपी विशाल चौहान, तीसरा नाम आकाश राजपूत का है। शुरुआती जांच में इतना तो साफ हो गया है सोनम का अफेयर राज कुशवाहा नाम के शख्स से चल रहा था। इसी बीच जब सोनम की शादी हो गई जो उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। उसी के बाद से हत्या की साजिश रचने की बात सामने आ रही है। इस हत्या के तार अब तीन राज्यों से जुड़ चुके हैं। हनीमून के लिए राजा और सोनम मेघालय गए थे। वहीं अब उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में लड़की ने सरेंडर किया है।

अभी तक जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक सोनम ने पहले अपने भाई को फोन लगाया था। उसके बाद सनम के भाई ने इंदौर पुलिस से और फिर इंदौर पुलिस ने गाज़ीपुर पुलिस से संपर्क किया। इस पूरी घटना की एफआईआर शिलांग में लिखी गई। अब इंदौर पुलिस के साथ साथ शिलांग पुलिस की गाजीपुर पहुंच रही है।

सास को बताया था एकादशी का व्रत हूं

सोनम की सास के साथ बातचीत का वो ऑडियो देश भर में चर्चा का विषय था। हर कोई कह रहा था कि राजा हादसे का शिकार हो गया लेकिन सोनम सुरक्षित मिल जाए। मगर अब जब सोनम मिल गई है तो सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है ऐसे में पूरा देश सोशल मीडिया पर सोनम को निशाने पर ले रहा है कि उसने बिल्कुल भी अच्छा नहीं किया। अगर किसी से अफेयर था तो पहले ही शादी से इनकार कर देती।

राजा की आखिर क्या गलती थी?

हत्या की आरोपी सोनम ने साजिश कैसे रची और कैसे हत्या की वारदाता को अंजाम दिया अगर ये साबित भी हो जाता है तो क्या उस मां को अपना राजा बेटा मिल जाएगा? आखिर उसकी क्या गलती थी उसने तो जिंदगी के कई हसीन सपने देखे थे जो अब कभी सच नहीं हो सकते वो साजिश का शिकार हो गया औऱ इस दुनिया से विदा हो गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version