Skip to main content

समाचार मिर्ची

बिलासपुर। सीनियर आईपीएस अधिकारी और पूर्व एडीजी जीपी सिंह (Senior IPS officer and former ADG GP Singh) की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। जीपी सिंह ने मामले की सीबीआई जांच के साथ ही अंतरिम राहत की मांग की है। आज जस्टिस एनके व्यास की बेंच इस मामले में सुनवाई करेंगी।

दरअसल आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईपीएस जीपी सिंह ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पूर्व एडीजी जीपी सिंह अपने ऊपर आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की थी। जीपी सिंह के वकील किशोर भादुड़ी (Advocate Kishore Bhaduri) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) में याचिका दायर दायर किए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version