Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच रेलवे ने एक दो सौ ट्रेनों को चलाने का बड़ा फैसला लिया है। एक जून से रेल सेवा की आशिंक बहाली होने जा रही है। इसके लिए गुरुवार यानी 21 मई से बुकिंग शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर गुरुवार सुबह 10 बजे से बुकिंग शुरू होगी। वेटिंग टिकट पर रेलवे स्टेशन पर एंट्री नहीं होगी। अगर यात्री का टिकट कंफर्म हो तो ही वो आगे की यात्रा कर सकते हैं।

रेल मंत्रालय ने जो ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है वो फ्रेश नई दो सौ ट्रेने होंगी। मतलब ये कि श्रमिक और स्पेशल एसी ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी। ये ट्रेनें पूरी तरह से एसी और नॉन एसी की तरह आरक्षित होंगी। जनरल कोच में बैठने के लिए आरक्षित सीटें होंगी। ट्रेन में कोई भी अनारक्षित कोच नहीं होगा। अगर इन ट्रेनों के किराया की बात करें तो किराया सामान्य होगा, सभी यात्रियों को सीट उपलब्ध कराई जाएगी।

अब राज्यों का हस्तक्षेप नहीं होगा

केंद्र सरकार ने जब श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया था तब रेल मंत्रालय को राज्य की इजाजत लेना जरूरी था। मगर इसकी जरूरत नहीं होगी और फैसला लेने का पूरा अधिकार रेल मंत्रालय के पास होगा। इस फैसले के बाद अब रेलवे को राज्यों की अनुमति का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और केंद्र ज्यादा से ज्यादा ट्रेनें चला सकेगा, जिसमें पहले के मुकाबले ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। यानी जो लोग अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए वे अपने राज्य और जिले तक पहुंच सकेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version