समाचार मिर्ची

लखनऊ। मानसून की बारिश टमाटर उगाने वाले किसानों के लिए चुनौती बन जाती है। अक्सर पौधों पर लगे टमाटर फटने या सड़कर खराब होने लगते हैं। इसकी मुख्य वजह मिट्टी में अचानक पानी का स्तर बढ़ना और न्यूट्रिएंट्स का असंतुलन होता है। लंबे सूखे के बाद तेज बारिश होने पर फल तेजी से पानी सोख लेते हैं, लेकिन उनकी बाहरी स्किन उतनी तेजी से नहीं फैल पाती, जिससे फल फट जाते हैं।

फल फटने की समस्या से बचाव

टमाटर को फटने से बचाने के लिए वॉटर मैनेजमेंट यानी सिंचाई का सही तालमेल बिठाना जरूरी है। खेत में पानी जमा होने पर तुरंत जल निकासी का इंतजाम करें। पौधों की जड़ों के पास मिट्टी में नमी का संतुलन बनाए रखें। साथ ही बारिश के मौसम में मिट्टी में कैल्शियम और बोरॉन की उचित मात्रा बनाए रखें। पौधों के आसपास सूखी घास या पत्तियों की मल्चिंग करने से नमी नियंत्रित रहती है।

पौधों को सहारा और बीमारी से बचाव

बारिश में पौधों का जमीन से संपर्क फंगस और सड़न का कारण बनता है। इसलिए पौधों को डंडों या सुतली से बांधकर सीधा खड़ा रखें, जिसे स्टैकिंग कहा जाता है। निचली पत्तियों को काट दें जो जमीन को छू रही हों। इससे हवा का संचार बेहतर होता है और फंगल संक्रमण का खतरा कम होता है। समय-समय पर जैविक फफूंदनाशी का हल्का स्प्रे करने से फसल स्वस्थ रह सकती है।ये उपाय अपनाकर किसान अपनी टमाटर फसल को बारिश से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।

सही वॉटर मैनेजमेंट है सबसे जरूरी

बारिश के मौसम में टमाटर की फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य खेत में पानी का सही प्रबंधन करना है। यदि खेत में लंबे समय तक पानी जमा रहता है तो पौधों की जड़ें प्रभावित होती हैं और कई प्रकार की बीमारियां फैल सकती हैं।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खेत में पानी जमा होने पर तुरंत उसकी निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके लिए खेत में नालियां बनाना या जल निकासी का उचित सिस्टम तैयार करना लाभदायक होता है। इससे मिट्टी में नमी संतुलित रहती है और पौधों की जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती रहती है।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतकर टमाटर की फसल को सुरक्षित रखा जा सकता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था, संतुलित सिंचाई, पोषक तत्वों का सही प्रबंधन, मल्चिंग, स्टैकिंग और पौधों की नियमित देखभाल जैसी तकनीकों को अपनाकर किसान फलों के फटने और सड़ने की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version