वॉशिंगटन : अमेरिका ने आठ साल पुराने फैसले को बदलते हुए ‘यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम फिर से ‘यूएस पैसिफिक कमांड’ कर दिया है. अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस फैसले की घोषणा की. विभाग ने कहा कि यह नाम कमांड की उन गहरी ऐतिहासिक जड़ों का सम्मान करता है, जिन्हें 1947 में तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने स्थापित किया था.
फ्रांस में जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बैठक से पहले अमेरिका ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने इंडो-पैसिफिक कमांड का नाम बदलकर यूएस-पैसिफिक कमांड कर दिया है, जिसमें ‘इंडो’ शब्द हटा दिया गया है।
यूएस-पैसिफिक कमांड का दायरा अमेरिका के पश्चिमी तट के समुद्री इलाकों से लेकर भारत की पश्चिमी सीमा तक फैला हुआ है। इसका नेतृत्व एडमिरल सैमुअल पापारो कर रहे हैं।इस नाम परिवर्तन से कई सवाल उठ रहे हैं क्योंकि अमेरिका ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ QUAD का गठन किया है, जिसका आधार इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर आधारित है। इससे संकेत मिलता है कि अमेरिका अब मुख्य फोकस प्रशांत महासागर पर केंद्रित कर सकता है।
क्या है यूएस-पैसिफिक कमांड?
यूएस-पैसिफिक कमांड अमेरिकी सेना की सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक क्षेत्रीय सैन्य कमांडों में से एक है। इसका मुख्यालय हवाई में स्थित है और यह अमेरिका के विशाल सामरिक क्षेत्र की निगरानी करती है।
इस कमांड का परिचालन क्षेत्र अमेरिका के पश्चिमी तट से शुरू होकर प्रशांत महासागर, दक्षिण-पूर्व एशिया और हिंद महासागर के क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इसकी जिम्मेदारी दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों, सामरिक जल क्षेत्रों और सुरक्षा हितों की निगरानी करना है।
विशेषज्ञों का कहना है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र आने वाले वर्षों में वैश्विक रणनीति और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बना रहेगा। ऐसे में अमेरिका द्वारा अपनी प्रमुख सैन्य कमांड के नाम में किया गया यह बदलाव केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सुरक्षा परिदृश्य के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बदलाव को भारत, एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों और वैश्विक रणनीतिक समुदाय द्वारा किस दृष्टिकोण से देखा जाता है तथा भविष्य में इसके क्या व्यापक प्रभाव सामने आते हैं।
यूएस-पैसिफिक कमांड का कितना है दायरा?
यूएस-पैसिफिक कमांड का दायरा अमेरिका के पश्चिमी तट के समुद्री इलाकों से लेकर भारत की पश्चिमी सीमा तक फैला हुआ है। यूएस पैसिफिक कमांड का नेतृत्व एडमिरल सैमुअल पापारो कर रहे हैं।
वहीं, USINDOPACOM के इंस्पेक्टर जनरल कमांडर की मदद और उन्हें सलाह देते हैं। वे निरीक्षण और जांच के दौरान निष्पक्ष और तटस्थ रहकर तथ्यों का पता लगाते हैं और कमांड की ‘आंख, कान, आवाज और जमीर’ के तौर पर काम करते हैं। साथ ही, वे USPACOM के कर्मचारियों की मदद करके कमांड की तैयारी, युद्ध-क्षमता और मिशन की क्षमताओं को बेहतर बनाने में भी योगदान देते हैं।
