समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। कुछ घंटों में खतरनाक हो सकता है चक्रवाती तूफान अम्फान, बंगाल-उड़ीसा तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में तूफान के और भी ज्यादा खतरनाक रूप लेने की आशंका जताई है।

चक्रवात अम्फान अब बंगाल और ओडिशा तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चक्रवात की वर्तमान गति 160 किमी/घंटा है. वर्तमान में, यह दीघा से करीब 1000 किलोमीटर दूर है। जानकारी के मुताबिक 19 मई को यह चक्रवात भीषण तबाही मचा सकता है। चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ सोमवार शाम को सुपर साइक्लोन में बदल गया है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उठने वाले चक्रवात की गति और ताकत अभी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। खतरे को देखते हुए ओडिशा के 12 जिलों और कोलकाता सहित बंगाल में 5 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल में दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर हाई अलर्ट पर हैं। अगले आदेश तक मछली पकड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version