नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मई का तीसरा सप्ताह भीषण गर्मी की चपेट में है। 19 मई 2026 की सुबह न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी कर कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी दी है।
IMD के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। येलो अलर्ट का मतलब है कि अपडेट रहें। मौसम विभाग ने कहा है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में दिनभर तेज गर्मी और हीटवेव जैसे हालात बने रह सकते हैं।
चलते चलते बता दें कि, दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी एक बार फिर जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों की ओर इशारा कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले वर्षों में हीटवेव की घटनाएं और अधिक गंभीर हो सकती हैं। ऐसे में सरकार और आम लोगों दोनों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और हरियाली बढ़ाने की दिशा में गंभीर कदम उठाने होंगे।
