लेखक: News Desk

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आंतरिक संकट गहराता जा रहा है। वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को सीधा संदेश दिया है कि वे तय करें—पार्टी में उन्हें रखना है या फिर राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को। दरअसल, कल्याण बनर्जी को हाल ही में एक हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले में कानूनी सलाहकार की भूमिका से अचानक हटा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी रात केस की तैयारी करने के बावजूद उन्हें अपमानजनक तरीके से बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि पार्टी को अब यह स्पष्ट करना होगा कि वह अभिषेक बनर्जी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 साल और 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ वे देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 में लगातार दोबारा सत्ता में लौटे। इस तरह वे लगातार तीन बार निर्वाचित होकर अब तक 4,399 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहे हैं। इतिहास में स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए उनके नामांकन पत्र में तकनीकी त्रुटियाँ पाई गईं, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने इसे अमान्य घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मीनाक्षी नटराजन ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान दस्तावेज़ों में कुछ औपचारिक खामियाँ सामने आईं। निर्वाचन अधिकारी ने इन त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया, लेकिन निर्धारित समय सीमा में सुधार न होने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस खेमे में निराशा है। पार्टी ने इसे प्रशासनिक…

Read More

जबलपुर। मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम चकमा दे रहा है वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 10 जून को मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और रीवा सहित 32 जिलों में बिजली गिरने और तूफानी हवाओं का खतरा बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई…

Read More

कोलकाता। हावड़ा के जिज़ले में पुलिस ने शनिवार को एक नाटकीय छापेमारी की। TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को साड़ी के बंडलों के नीचे छिपे हुए पाया गया। वे 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा के एक मामले में आरोपी थे और कई दिनों से पुलिस से बचते फिर रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चक्रवर्ती के खिलाफ थानानगरपुर थाने में हिंसा और धमकी देने के आरोप दर्ज हैं। जब पुलिस ने उनके ठिकाने पर छापा मारा, तो वे एक कपड़े की दुकान के स्टोररूम में साड़ियों के नीचे छिपे मिले। गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्थानीय अदालत में…

Read More

दिल्ली। रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें लगातार आम जनता को टेंशन दे रही है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि न तो विपक्ष इस बात को उस तरीके से उठा रहा है जैसे बीजेपी पक्ष में रहते हुए महंगाई के मुद्दों पर प्रदर्शन करती थी। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ गई है और अब यह 942 रुपये में मिल रहा है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है। विपक्ष ने इस फैसले को जनता पर सीधा बोझ बताया है। कांग्रेस ने कहा कि…

Read More

भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) का नाम बदलकर वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव रखा गया है। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने यह सुझाव दिया है, जिसे अब उच्च शिक्षा विभाग और राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1970 में हुई थी और 1988 में इसका नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बरकतउल्ला भोपाली के नाम पर रखा गया। कार्यपरिषद का मानना है कि नया नाम स्थानीय संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर को बेहतर ढंग से दर्शाएगा। प्रस्तावित नाम में वाग्देवी (सरस्वती) और राजा भोज का उल्लेख है। राजा भोज मध्यकालीन भारत के महान शासक और विद्वान थे, जिनका…

Read More

बेंगलुरु। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए एक हालिया सर्वे ने राजनीतिक गलियारों में तूफान मचा दिया है। इस सर्वे में राज्य के 91.31 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने स्पष्ट रूप से माना कि भारत में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से आयोजित किए जाते हैं। साथ ही, 83.61 प्रतिशत लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर भरोसा जताया। जानकारी दे दें कि, सर्वे में कुल 5,100 नागरिकों से बातचीत की गई, जो राज्य के चार प्रमुख डिवीजनों—बेंगलुरु, बेलगावी, कलबुर्गी और मैसूरु—के 102 विधानसभा क्षेत्रों से यादृच्छिक रूप से चुने गए थे। सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि 91.31 प्रतिशत उत्तरदाताओं…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi) देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी होने के बाद अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। नए साल 2026 की शुरुआत में ही इस योजना में बड़ा बदलाव आया है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। 22वीं किस्त कब आएगी? 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी…

Read More