Chandrayaan 3 Landing: आज का दिन हर भारतीय के लिए और उन सभी लोगों के लिए जो अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े हैं, एक महत्वपूर्ण दिन साबित होने जा रहा है. इसरो के चंद्रयान 3 मिशन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है. Chandrayaan 3 Landing: भारतीय समय के अनुसार शाम लगभग 6:04 पर चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतर चुका है. भारत विश्व का चौथा देश बन गया है. सॉफ्ट लैंडिंग के द्वारा चंद्रमा पर उतरेगा और चंद्रमा के सुदूर दक्षिणी और अंधकार वाले क्षेत्र में पहुंचने वाले भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकती है,…
Author: News Desk
Chandrayaan-3: सभी छात्र-छात्राओं एवं जनमानस तक इस अभूतपूर्व कार्य को पहुंचाने के लिए इसरो ने वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण की घोषणा की है। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक की ओर से सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया कि इसके लिए स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर ली जाए। देश के सबसे महत्वाकांक्षी मून मिशन के सपनों को साकार करने से चंद्रयान-3 चांद से बस कुछ ही दूरी पर है। यान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों…
मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 21 तो मध्यप्रदेश में 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कुल 39 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। ओबीसी नेता प्रीतम लोधी को पीछोर से टिकट मिला है। वहीं, गोहद से लाल सिंह आर्य को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भोपाल मध्य से ध्रुव नारायण सिंह को टिकट दिया गया है। भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा…
एलन मस्क आए दिन ट्विटर में बदलाव लेकर आते हैं। इस बार मस्क ने वीकेंड के दौरान रीब्रांडिंग को लेकर बड़ी घोषणा की है। सोमवार को सभी ने पुराने ब्लू बर्ड लोगो की जगह नया “X” लोगो देखा। लेकिन यह सिर्फ लोगो और नामों के बारे में नहीं है। एलन मस्क ट्विटर के बारे में हमारे बात करने के तरीके को भी बदलना चाहते हैं। एलन मस्क अब से एक ट्वीट को “x” कहने की योजना बना रहे है। एलन मस्क का प्रभाव टेस्ला और स्पेसएक्स से परे फैला हुआ है क्योंकि उन्होंने मुख्यालय पर अनुमानित “एक्स” की विशेषता वाले…
म्यांमार में रात के करीब 10 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। खबर मिलने तक किसी भी तरह के जन धन नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह जानकारी हम साझा कर रहे हैं।
बाहानगा स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गई। ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। अनुमान है कि हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई और सैकड़ों यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। ओडिशा। ओडिशा के बालेश्वर जिले में शुक्रवार को बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारीट्रेन शालीमार से चेन्नई जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब 7:05 बजे बहानागा स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गई। ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से नीचे…
नई दिल्ली। New Parliament House प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रीति रिवाज के नए संसद भवन का उद्घाटन किया। संसद भवन के उद्घाटन के साथ ही इसपर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस समेत कई दलों ने उद्घाटन का बहिष्कार किया तो आरजेडी के एक बयान से विवाद छिड़ गया। RJD ने नए संसद की ताबूत से तुलना की लालू की पार्टी आरजेडी ने संसद के उद्घाटन के बाद ट्विटर पर एक पोस्ट की, जिसमें नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की गई। आरजेडी ने कहा कि नए संसद का ढांचा ताबूत की तरह का है और जल्द…
करीब एक शताब्दी (96 साल) के बाद 28 मई को देश को नया संसद भवन मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह नए संसद भवन पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूजा में शरीक हुए। इसके बाद उन्हें ‘सेंगोल’ सौंपा गया जिसे उन्होंने लोकसभा स्पीकर के आसन के पास स्थापित किया। इसके बाद सर्व धर्म प्राथना सभा शुरू हुई। करीब साढ़े तीन साल में नया संसद भवन बनकर तैयार हुआ है। नए संसद भवन में लोकसभा के 888 और राज्यसभा के 300 संसद बैठ सकेंगे। संसद की संयुक्त बैठक में 1,280 सांसद बैठ सकेंगे। त्रिकोणीय आकार के चार…
ऑस्ट्रेलिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “लोकप्रियता के मेगा शो” ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। हर तरफ सिर्फ और सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही है। आज पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हो रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई अखबारों ने भी आज प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में उन्हें पहले पेज पर जगह दी है। “द आस्ट्रेलियन” और “फाइनेंसियल रिव्यू” जैसे महत्वपूर्ण आस्ट्रेलियाई अखबारों ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रथम पृष्ठ पर न सिर्फ जगह दी है, बल्कि उनकी लोकप्रियता और जलवे की जबरदस्त तारीफ भी की है। “फाइनेंसियल रिव्यू”…
चंढीगढ़। पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल को रात 7.42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में रखा गया है। जहां पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पंजाब की पूर्व CM राजिंदर कौर भट्ठल, हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर…