नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र का गुरुवार को अंतिम दिन है। नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित बल प्रयोग को लेकर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला है। गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा की पेशकश करते हुए कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। वहीं राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए पूछा कि विरोध कर रहे छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया।संसद के अंदर और बाहर सत्ता और विपक्ष के बीच हंगामा देखने को मिला है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू…
Author: Shweta Sharma
नई दिल्ली। आजादी के समय भारत के सामने बड़ी आबादी का पेट भरने की चुनौती थी। खेती काफी हद तक मानसून पर निर्भर थी, पैदावार कम थी और देश को खाने के लिए दूसरे देशों से मदद लेनी पड़ती थी। 1947 में करीब 72 प्रतिशत कामगार खेती से जुड़े थे और देश की जीडीपी में कृषि का योगदान लगभग आधा था। तब भारत में करीब पांच करोड़ टन खाद्यान्न पैदा होता था। ज्यादातर किसान बारिश के भरोसे खेती करते थे और हल-बैल जैसे पारंपरिक साधनों का इस्तेमाल करते थे। अच्छे बीज, खाद और आधुनिक तकनीक की सुविधा बहुत कम थी।…
नई दिल्ली देशभर के कृषि क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आई है। एग्रीकल्चर की पढ़ाई और रिसर्च कर रहे छात्रों को अब अपनी स्कॉलरशिप या फेलोशिप के लिए महीनों तक दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा कैंपस से एनएसपी-डीबीटी सिस्टम की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इस आधुनिक सुविधा के तहत सरकार ने सीधे 21.35 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इस नई डिजिटल पहल के तहत देशभर के 6000 से अधिक एग्रीकल्चर…
पाकिस्तान। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है। यह दावा सीनियर पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने किया है। एमी-नॉमिनेटेड पत्रकार वजाहत सईद खान ने कहा कि सेना के तीन वरिष्ठ सूत्रों ने उन्हें बताया कि उन्हें लगता है कि इमरान की जेल में मौत हो सकती है। यह दावा ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान में हालात तनावपूर्ण हैं।मंगलवार को इमरान खान के परिवार और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सहयोगियों ने शिकायत की कि पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत को लेकर चिंता के बावजूद उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा…
नई दिल्ली। गेंदा भारत में सबसे ज्यादा उगाए जाने वाले फूलों में से एक है। यह अब केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि व्यावसायिक खेती के रूप में तेजी से उभर रहा है। कई किसान इसे मुख्य आय का स्रोत बना रहे हैं क्योंकि इसमें कम निवेश के साथ बार-बार उत्पादन मिलता है और अच्छी कमाई होती है। इसका उपयोग पूजा-पाठ, शादी-ब्याह, नवरात्री और दीवाली जैसे त्योहारों पर विशेष रूप से किया जाता है। गेंदे की मांग किसी एक सीजन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सालभर बाजार में बनी रहती है। इसकी फसल कम लागत और…
नई दिल्ली। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि सरकार नीट पेपर लीक पर हुए छात्र आंदोलन को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष लगातार नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा था।अमित शाह ने कहा कि सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष संसद को चलने दे। उन्होंने विपक्ष से कहा कि वह दोपहर 2 बजे तक स्पीकर को चर्चा के लिए पत्र दे। इसके बाद सरकार आज दोपहर 3 बजे…
नई दिल्ली।पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। हाल ही में 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी, जिसमें करीब 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये भेजे गए थे। अब 24वीं किस्त अगस्त से नवंबर 2026 के बीच आने की उम्मीद है, हालांकि इसकी सही तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है। कई बार पूरा पैसा तैयार होने के बावजूद कुछ किसानों की…
पटना। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक एंटरटेनमेंट चैट शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो की वजह से चर्चा में हैं। इस शो में मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर खास मेहमान के रूप में नजर आईं। शो के दौरान जन्नत ने भोजपुरी कलाकारों के साथ मजेदार बातचीत की और पवन सिंह के साथ ठुमके भी लगाए।शो में मस्ती-मजाक के बीच जन्नत जुबैर ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की कोशिश की। जब प्यार और दिल के मामलों की बात आई तो पवन सिंह…
रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन आज 19वें दिन भी जारी है। छात्र अपनी मांगों को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हुए हैं।बीजेपी के झारखंड बंद के आह्वान पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने दावा किया कि बीजेपी के पास अपनी कोई असली ताकत नहीं है। उन्होंने कहा कि कल के बंद के दौरान सड़कों पर मुश्किल से पांच-दस लोग ही दिखे और यह बंद पूरी तरह नाकाम रहा। जनता ने इसे नकार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अब छात्रों की आड़…
नई दिल्ली। बजट 2025-26 में सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत मिलने वाले लोन की सीमा को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। इससे किसान खेती के अलावा पशुपालन और मछली पालन जैसी गतिविधियों के लिए भी अधिक वित्तीय सहायता ले सकेंगे। बढ़ी हुई सीमा का उपयोग बीज, खाद, कृषि मशीनरी, फसल भंडारण और अन्य जरूरी खर्चों के लिए किया जा सकता है। किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दर बैंक और लागू नियमों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में यह करीब 7.25 प्रतिशत सालाना, पंजाब नेशनल बैंक…