छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन ग्रामों में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मुंबई से आई एक फिल्म निर्माण टीम दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंची। टीम ने जिले के पाँच प्रमुख पर्यटन ग्रामों — सावरवानी, धूसावानी, चिमटीपुर, काजरा और देवगढ़ — का भ्रमण कर संभावित लोकेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनके अनुभवों को समझा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के…
Author: Shweta Sharma
मुंबई। बॉलीवुड के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह था, लेकिन आखिरी समय पर फिर से निराशा हाथ लगी है। फिल्म की प्रस्तावित री-रिलीज 9 जनवरी 2026 को थियेटर्स में होने वाली थी, लेकिन इसे आखिरी मोमेंट पर टाल दिया गया है। मुख्य कारण थियेटर्स में कम स्क्रीन्स मिलना और अनुकूल शो टाइमिंग न मिलना है। मेकर्स ने यह फैसला लिया है क्योंकि फिल्म को पर्याप्त ऑडियंस तक पहुंचने का मौका नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब हैं कि, फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन (वीनस) ने पहले ही दिसंबर…
अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 7 जनवरी 2026 को एक राष्ट्रपति मेमोरेंडम जारी कर अमेरिका को 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों, संधियों और संस्थाओं से बाहर निकालने का आदेश दिया है। यह फैसला ट्रम्प प्रशासन की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति का हिस्सा है, जिसमें विदेशी संस्थाओं पर अमेरिकी करदाताओं के पैसे की बर्बादी को रोकने और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है। इन 66 संगठनों में 31 संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़ी संस्थाएं और 35 गैर-UN संगठन शामिल हैं। व्हाइट हाउस और स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार, ये संगठन अमेरिकी हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं, इनमें धन…
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव (KLIBF) के चौथे संस्करण में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान और गलतियों पर संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने नेहरू को भारतीय लोकतंत्र का संस्थापक बताते हुए कहा कि वे नेहरू के विचारों और दृष्टिकोण के बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन अंधभक्त नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेहरू की गलतियों को स्वीकार करना आवश्यक है, लेकिन देश की हर समस्या के लिए उन्हें अकेले दोषी ठहराना अनुचित और गलत है। थरूर ने कहा, “मैं जवाहरलाल नेहरू का प्रशंसक हूं, लेकिन बिना सोचे-समझे उनका…
नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी तनाव चरम पर पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे केंद्र सरकार द्वारा TMC को डराने-धमकाने की साजिश करार दिया है। गौरततलब हैं कि, यह पूरा विवाद बंगाल कोयला खनन घोटाले से जुड़ा है, जिसमें ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत कार्रवाई की। ED का दावा है कि यह छापेमारी कोयला तस्करी सिंडिकेट से जुड़ी है, जिसमें…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार सुबह एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) के प्रमुख प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर छापेमारी की। यह कार्रवाई साल्ट लेक सेक्टर-V स्थित I-PAC मुख्यालय और कोलकाता के पॉश इलाके लाउडन स्ट्रीट पर बने जैन के आवास पर हुई। प्रतीक जैन और I-PAC की भूमिका प्रतीक जैन I-PAC के प्रमुख हैं और पश्चिम बंगाल में संगठन की गतिविधियों की देखरेख करते हैं। उन्हें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का करीबी सहयोगी माना जाता है। ED की टीम ने उनके घर पर घंटों…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त इस माह जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 जनवरी को प्रदेशभर की पात्र महिलाओं के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। इस बार महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की सहायता राशि दी जाएगी। योजना का लाभ राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इस योजना से अब तक 1.26 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। दिसंबर 2025 में 31वीं किस्त जारी की गई थी, जिसके बाद महिलाओं को घरेलू खर्च और त्योहारों में राहत मिली। अब 32वीं किस्त से महिलाओं को नए साल की शुरुआत…
मुंबई। बॉलीवुड के हॉरर-कॉमेडी के बादशाह अक्षय कुमार एक बार फिर दर्शकों को डराने और हंसाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) की नई रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। 7 जनवरी 2026 की देर रात मेकर्स ने एक आकर्षक पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव किया गया है। बता दें कि, ‘भूत बंगला’ की कहानी एक रहस्यमयी और खौफनाक हवेली (बंगला) के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हास्य…
नई दिल्ली। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया है। 49 वर्षीय अग्निवेश न्यूयॉर्क में स्कीइंग करते समय हादसे का शिकार हुए और इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। अग्निवेश अग्रवाल का जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई अजमेर से की थी। वे वेदांता ग्रुप की कई कंपनियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और कंपनी के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं। उन्होंने लिखा – “आज…
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में राजनीतिक हिंसा का सिलसिला जारी है। बुधवार रात (7 जनवरी 2026) को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के एक प्रमुख नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके साथ अबू सूफियान मसूद (जिन्हें अबू सूफियान मसूद या सूफियान ब्यापारी मसूद भी कहा जा रहा है) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ने देश में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल को और गहरा कर दिया है, खासकर 12 फरवरी 2026 को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से ठीक पहले। मुसब्बिर को तुरंत पंथपथ स्थित BRB अस्पताल ले जाया गया,…